{"_id":"5ca245e0bdec2214757c5713","slug":"41554138592-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेवराम सर्वश्रेष्ठ छात्र, अज्ञलि रही सर्वश्रेष्ठ छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेवराम सर्वश्रेष्ठ छात्र, अज्ञलि रही सर्वश्रेष्ठ छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय संस्कृत कॉलेज पुराना बाजार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र के सर्वश्रेष्ठ छात्र गेव राम एवं छात्रा अज्ञलि नेगी रहे। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रो. केशव राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कॉलेज से सेवानिवृत्त आचार्य रामानंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल सोनम डोलमा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि केशव राम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में संस्कृत के संरक्षण के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय की आवश्यकता है। इसे प्रदेश के मध्य भाग सुंदरनगर में खोला जाए तो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात होगी। सेवानिवृत्त आचार्य रामानंद ने भी वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए आज वैदिक परंपरा का वहन करना अति आवश्यक है। उन्होंने भी संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए सुंदरनगर को ही उपयुक्त ठहराया। समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. केश्वानंद कौशल, डॉ. पुरुषोत्तम लाल अत्री, डॉ. मुकेश शर्मा, आचार्य हरिदत्त, आचार्य हेमप्रभ, पूर्व प्राचार्य डॉ. लीलाधर वात्स्यायन, जयसिंह राघवा, डॉ. गंगाराम, विजय कपूर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
...
कृतिका को मिला गोल्ड मेडल
कॉलेज की मेधावी छात्रा कृतिका शर्मा को कर्नल बीएस राघवा ने स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। भोजपुर निवासी विद्यादत्त ने 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की। कार्यक्रम में ही समाजसेवी संस्था से नरेंद्र गोयल ने कॉलेज के विद्यार्थियों रजत कुमार, नेहा शर्मा, हितेश्वरी तथा गेव राम को पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक समारोह के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
...
इन्हें मिला पुरस्कार
पुरस्कार वितरण उत्सव के उपलक्ष्य पर सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में गेवराम, रजत शर्मा, ओम प्रकाश, हितेश्वरी, नेहा शर्मा, कुसुमलता, कृतिका, दिनेश, कविता, पंकज, सेवावती, अनिता, तनुजा कौशल, नरेश, अंबिका, विनय कुमार, ऋषभ शर्मा, दिपाली चौहान रहे।