{"_id":"5b6f19914f1c1bf8258b45c8","slug":"41534007697-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगणा में पहल, स्वच्छता को कूड़ेदान बांटेगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगणा में पहल, स्वच्छता को कूड़ेदान बांटेगा व्यापार मंडल
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
swachh bharat abhiyan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग/पांगणा(मंडी)। व्यापार मंडल पांगणा ने स्वच्छता की ओर एक नया कदम बढ़ाते हुए तमाम कारोबारियों को कूड़ेदान बांटने का फैसला लिया है। इससे कारोबारी गंदगी को इधर उधर नहीं फेंकेंगे और स्वच्छता बढ़ेगी। यह निर्णय व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने की। बैठक में उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव नीतिश गुप्ता, सहसचिव इंद्र राज शर्मा और कोषाध्यक्ष कैलाश महाजन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कूड़ेदानों का खर्चा व्यापार मंडल में जमा राशि से ही किया जाएगा। किसी भी व्यापारी से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। व्यापार मंडल का तर्क है कि स्वच्छता का जिम्मा सिर्फ सरकार और प्रशासन का ही नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना का भी है। इसे आम लोगों का दायित्व की तरह समझना चाहिए। पांगणा से साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. जगदीश शर्मा ने इस प्रयास को सराहा है। उन्होंने कहा कि गंदगी पर्यावरण और पारिस्थितिकी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कूड़े कचरे के प्रति सजग रहकर सही ढंग से निष्पादन करना नागरिक का कर्तव्य है।
00
विज्ञापन
00