फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लाल सिंह ने गोहर में नामांकन कर भरी हुंकार

लाल सिंह ने गोहर में नामांकन कर भरी हुंकार

Mon, 23 Oct 2017 08:14 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
लाल सिंह ने गोहर में नामांकन कर भरी हुंकार
गोहर (मंडी)। सोमवार को नाचन विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल ने एसडीएम कार्यालय गोहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एसडीएम राघव शर्मा ने लाल सिंह को शपथ दिलाई। नामांकन भरने के बाद लाल सिंह कौशल को उनके समर्थकों ने बासा से चैलचौक सब्जी मंडी जनसभा स्थल तक काफिले के साथ पहुंचाया। चैलचौक सब्जी मंडी के बाहर लाल सिंह के समर्थकों ने पंजाबी ढोल के साथ उनका स्वागत किया। चैलचौक सब्जी मंडी में अपने नामांकन की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लाल सिंह कौशल ने कहा कि नाचन में कांग्रेस एकजुटता से चुनाव लड़ रही है और भाजपा को आने वाले चुनावों में कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर कुछ भ्रांतियां फैलाई गई थीं, जो अब दूर हो गई हैं और नाचन कांग्रेस एकजुट हो गई है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के दम पर वोट मांगा। इस मौके पर लाल सिंह कौशल के साथ नाचन से कांग्रेस के टिकट की दौड़ में शामिल प्रेम लाल गुड्डू, ब्रह्मदास चौहान, नरेश चौहान और केसरी लाल उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने चुनावी मंच से कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल को समर्थन देने का एलान किया। चुनावी जनसभा में ठाकुर कौल सिंह की बहन एवं पूर्व प्रधान रजवाड़ी जागृति राणा और सिद्धु राम भारद्वाज ने लाल सिंह कौशल को चुनावों में भारी बढ़त दिलाने का संकल्प लिया। जनसभा में पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा और उनके बेटे संजू डोगरा ने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

बागी संजू चंद डोगरा समेत बसपा से भाग सिंह ने भरा नामांकन
गोहर (मंडी)। सोमवार को आजाद प्रत्याशी के रूप में संजू डोगरा, दामोदर चौहान और बसपा से भाग सिंह ने भी एसडीएम कार्यालय गोहर में बतौर आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों नेताओं ने तय समय पर नामांकन भरा और कांग्रेस और भाजपा पर जमकर प्रहार किया। संजू डोगरा कांग्रेस के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के बेटे हैं। वहीं पूर्व पीसीसी सचिव भी हैं। पिता और पुत्र दोनों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। लेकिन टिकट लाज सिंह को मिला है, जिसके बाद यहां त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed