फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तुंगलघाटी के बहु और बेटे के बीच होगी चुनावी जंग

तुंगलघाटी के बहु और बेटे के बीच होगी चुनावी जंग

Sun, 22 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
तुंगलघाटी के बहु और बेटे के बीच होगी चुनावी जंग
अनिल शर्मा - फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। सदर विस क्षेत्र में अब मुकाबला तुंगलघाटी की बेटे और बहू के बीच होगा। दशकों से पंडित सुखराम का दुर्ग माने जाने वाले सदर मंडी विस क्षेत्र में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने तुंगलघाटी की बहू को चुना है। कांग्रेस के दिग्गज मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को सदर विस क्षेत्र से टिकट फाइनल होने से अब मुकाबला बेटा बनाम बहू हो गया है। पंडित परिवार के बेटे मंत्री अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद यहां पर कांग्रेस का चेहरा बदला है। जिस सदर क्षेत्र में पंडित परिवार के गढ़ में भाजपा वर्षों से सेंध नहीं लगा पाई अब कांग्रेस वहां पर उसकी के गढ़ की बहू को टिकट देकर जीत की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। लंबी खींचतान के बाद सूबे की हॉट सीट विस क्षेत्र सदर मंडी में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी जिप अध्यक्ष चंपा ठाकुर को फाइनल कर दिया है। हालांकि, चंपा ठाकुर ने गत शनिवार को ही पार्टी के बैनर तले आवेदन कर दिया है। हालांकि, फॉर्म 26 में खामियों के चलते इन्हें एक बार फिर प्रपत्र को दुरुस्त कर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर पूजा चौहान को सौंपना होगा। चंपा ठाकुर को बेवाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वर्तमान में वह जिप अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। चंपा ठाकुर के कांग्रेस से टिकट मिलने की पुष्टि कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की है। दीपक ने कहा कि फैक्स के माध्यम से उन्हें चंपा ठाकुर को टिकट मिलने का पत्र प्राप्त हुआ है।

सुखराम के गढ़ से लगातार तीन बार जिप सदस्य चुनी गईं चंपा
31 वर्ष की उम्र से ही चंपा ठाकुर सक्रिय राजनीति में आ गई हैं। वह लगातार तीसरी दफा जिप सदस्य पंडित सुखराम के गढ़ माने जानी तुंगलघाटी से चुनकर आई हैं। तुंगलघाटी के जिप वार्ड कोट से वह दो दफा चुनाव जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह इसी घाटी के धन्यारा वार्ड से जिप सदस्य के रूप में चुनी गई हैं। इससे अब मुकाबला बेटा बनाम बहू हो गया है। चंपा ठाकुर की शादी घाटी की डवाहण पंचायत के डवाहण गांव में पेशे से डॉक्टर जितेंद्र ठाकुर से हुई है। जिप वार्ड कोट की कुल 13 पंचायतों में से 5 पांच विस क्षेत्र बल्ह की हैं। आठ पंचायत सदर विस क्षेत्र में आती हैं। वहीं, जिस वार्ड से चंपा वर्तमान में जिप सदस्य चुनी गईं है, उसकी तीन पंचायतें बल्ह जबकि 10 पंचायतें सदर विस क्षेत्र में पड़ती हैं।
विज्ञापन

ठाकुर और पंडित परिवार के साथ ही भाजपा कांग्रेस की साख दांव पर
सदर विस क्षेत्र को पंडित सुखराम का गढ़ माना जाता है। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता मंत्री कौल सिंह का कद भी पार्टी में अब कम नहीं है। सुखराम के कांग्रेस में रहते यदि जिले में कोई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है तो वह कौल सिंह ही हैं। यही कारण है कि बेटी को टिकट मिलने से यह मुकाबला ठाकुर बनाम पंडित परिवार को हो गया है। हालांकि, भाजपा ने भी यहां पर अनिल शर्मा को टिकट देकर जो पैंतरा चलाया है। उससे यहां पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की साख दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed