फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मुहूर्त के फेर में फंसे प्रत्याशी

मुहूर्त के फेर में फंसे प्रत्याशी

Sat, 21 Oct 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुहूर्त के फेर में फंसे प्रत्याशी
congress logo - फोटो : demo pics
करसोग(मंडी)। मुहूर्त के फेर में फंसे करसोग के कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने सात मिनट के अंतराल में अपने पर्चे भरे हैं। सुबह तक कांग्रेस के विधायक और सीपीएस मनसा राम के नामांकन भरने की आधिकारिक घोषणा थी। पंडितों से मुहूर्त निकालकर बाकायदा समय भी तय किया गया। लेकिन जब कांग्रेस के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामंकन भरने जा रहे थे, तभी भाजपा के प्रत्याशी हीरा लाल भी नामांकन के लिए तैयार होकर पहुंच गए। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जहां 2.30 पर नामांकन भरा, वहीं ठीक 7 मिनट के बाद 2.37 पर भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन भरा है। दोनों दिग्गज पार्टियों की टोलियां एक साथ देखकर माहौल पूरा चुनावी लगा तो वहीं पंडितों के चक्कर में नामांकन की तारीखें और समय करने की चर्चा और तंज का दौर भी चला रहा।
विज्ञापन


कांग्रेस लहराएगी परचम : मनसा राम
कांग्रेस विधायक व सीपीएस मनसा राम ने कहा कि इस बार करसोग में कांग्रेस परचम लहराएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कमान में वह चुनाव जीतेंगे और कांग्रेस को करसोग से सीट का तोहफा देंगे। उन्होंने कहा कि विकास से विजय की ओर का नारा करसोग में सार्थक होगा और वह जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि तय मुहूर्त के तहत उन्होंने नामांकन भरा है। जिसका उन्हें फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


भाजपा के सिर बंधेगा जीत का सेहरा
भाजपा के प्रत्याशी हीरा लाल ने कहा कि कांग्रेस के अब दिन लद गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से वह चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जन समर्थन उन्हें मिल रहा है। इस बार करसोग विधानसभा क्षेत्र में परचम जरूर लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट होकर सीट पर फतेह हासिल करेगी। कांग्रेस के कार्यकाल में करसोग में विकास हांफा है। इस बार जीत का सेहरा कांग्रेस के सिर पर सजेगा। उन्होंने कहा कि मुहूर्त आज का था, इसलिए नामांकन भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed