फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सेंट मेरी स्कूल के मेधावी सम्मानित

सेंट मेरी स्कूल के मेधावी सम्मानित

Sat, 14 Oct 2017 06:30 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
सेंट मेरी स्कूल के मेधावी सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। सेंट मेरी स्कूल सुंदरनगर का सालाना समारोह शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें निदेशक तकनीकी शिक्षा राजेश्वर गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि एडीएम मंडी राजीव कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंडियन रिजर्व बटालियन हमीरपुर कुलभूषण वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। प्रधानाचार्य रोजलिन ने सालाना रिपोर्ट पेश कर सालभर की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के नाश और नशे जैसी आदत से दूर रह कर स्वस्थ जीवन जीने का विद्यार्थियों से आह्वान किया। उन्होंने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में कक्षा दसवीं से अभिनव शर्मा, प्रकाश महाजन, वंदित शर्मा, आयुषी गुप्ता, राधिका गुप्ता, अनिरुद्ध ठाकुर, अपूर्व महाजन, ईवा ठाकुर, रितिका सेन, खुशबू वालिया, रित्विक शर्मा, कुनाल चंदेल, रतुल ठाकुर, रिया सेन, शिवांशी ठाकुर, स्नेहा कौशल, श्रेया शर्मा, वंशिका शर्मा, और युक्ता शर्मा और जमा दो कक्षा से उत्कर्ष रुदकी, साहिल सुरेहली, कीर्ति धीमान, प्रतीत और शुभम शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed