{"_id":"599876824f1c1bfd6d8b46ba","slug":"41503164034-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से पत्थर आने से बीच सड़क में पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से पत्थर आने से बीच सड़क में पलटा ट्रक
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। रामपुर-करसोग मार्ग पर पहाड़ से पत्थर गिरने से कोटलू के समीप एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से करसोग-रामपुर मार्ग पर लगभग 12 घंटों तक आवाजाही पूरी तरह बंद रही। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान लोगों को मार्ग खुलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग दो बजे एक ट्रक रामपुर से करसोग की ओर आ रहा था। कोटलू के समीप पहाड़ी से पत्थर आने के कारण चालक के नियंत्रण खोने के ट्रक बीच सड़क में ही पलट गया। इस हादसे में किसी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। शनिवार को लगभग दो बजे सड़क को बहाल किया गया। इधर, पंचायत के पूर्व उपप्रधान रूप लाल शर्मा, नेक राम, विमल किशोर, भीम सेन, चमन प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द ठीक करने की गुहार लगाई है। उधर, करसोग पुलिस के एएसआई स्वरूप राम ने कहा कि करसोग-रामपुर सड़क पर यातायात बहाल कर दिया है। पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध हुई थी। जहां पर ट्रक भी पलट गया था।