फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   33 crore drinking water scheme collapses due to power crisis, city thirsty

Mandi News: बिजली संकट से 33 करोड़ की पेयजल योजना चरमराई, शहर प्यासा

Wed, 13 May 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
33 crore drinking water scheme collapses due to power crisis, city thirsty
शहर में अंधड़ के बाद सुचारु नहीं हो पाई पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन

पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से पानी उठाने वाले पंप सुचारु नहीं चल पा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में अंधड़ के बाद शुरू हुआ बिजली संकट अब पेयजल व्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक दिन पहले अंधड़ के कारण लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बोर्ड ने बिजली बहाल कर दी है, लेकिन अब कम वोल्टेज की समस्या के चलते बीबीएमबी नहर के पानी से 33 करोड़ रुपये की पेयजल योजना प्रभावित हो गई है। विभाग के अनुसार पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से पानी उठाने वाले पंप सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे हैं। शहर में 70 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है और विभाग के टैंक तकरीबन खाली हो चुके हैं। नगौण में बने भंडारण आदि के प्रबंधन की आउटसोर्स की गई योजना बंद रही। जिससे शहर की पेयजल सप्लाई लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभागों के बीच समन्वय की कमी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय निवासी अनिल ठाकुर, सुरेश कुमार, दलीप कुमार सहित अन्य का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई बंद होने से घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई क्षेत्रों में लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुंदरनगर जल शक्ति उपमंडल के सहायक अभियंता ई. दलीप राणा ने कहा है कि कम वोल्टेज की समस्या के कारण पेयजल योजना प्रभावित हुई है। सुबह सात बजे वोल्टेज में सुधार होने पर मशीनें चलाई जा रही है। शहर में 70 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है। बिजली व्यवस्था सामान्य होते ही पानी की सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed