{"_id":"5b6889a34f1c1b8f568b876d","slug":"31533577635-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी से निहाल चंद बनेंगे मिल्कफेड निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी से निहाल चंद बनेंगे मिल्कफेड निदेशक
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/नेरचौक। सीएम के बेहद करीबी माने जाने वाले निहाल चंद वर्मा ने मिल्कफेड के निदेशक मंडल में मंडी से अपनी जगह पक्की कर ली है। निदेशक मंडल की चुनावी प्रक्रिया में एकमात्र विरोधी दावेदार ने रविवार को नामांकन के दिन अपना नाम वापस ले लिया है। लिहाजा निहाल चंद वर्मा को निर्विरोध इस पद के लिए चुन लिया गया है। इससे भाजपाइयों में खुशी की लहर है। मंडी के नवनियुक्त निदेशक मंडल के सदस्य का नेरचौक पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। 27 जुलाई को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी। निहाल चंद वर्मा के मुकाबले लीला देवी ने नामांकन भरा था। रविवार को नामांकन लेने की अंतिम तिथि थी। इसमें उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।
मिल्क फेडरेशन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर ने खुशी जताई और कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से होगा। उन्होंने निदेशक मंडल मिल्कफेड में जगह पक्की करने पर निहाल चंद वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर, नेरचौक व्यापार मंडल के गुरुदेव शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रवीण ठाकुर, राकेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, पंकज कपूर शामिल रहे।