{"_id":"5b67315c4f1c1bb15c8b67ca","slug":"31533489500-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टानें गिरने से जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टानें गिरने से जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर मार्ग अवरुद्ध
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। मूसलाधार बारिश के कारण पारच्छु के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर बंद हो गया है। क्षेत्र में शनिवार रात को भारी बारिश हुई। इससे पहाड़ी से चट्टानें मार्ग पर आ गिरीं। मार्ग की बहाली का कार्य जोरों पर है लेकिन अभी तक मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है। रविवार करीब साढ़े 12 बजे राहत कार्य के दौरान एक बड़ी चट्टान गिर गई। इससे विभागीय कर्मी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। शनिवार रात करीब तीन बजे यह मार्ग बाधित हो गया। विभागीय टीम ने सुबह पांच बजे मार्ग को खोलने का कार्य जारी कर दिया। दो जेसीबी को सड़क बहाली के लिए लगाया गया है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रेम ठाकुर ने कहा कि सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं। इन्हें रॉक ब्रेकर से तोड़ा जा रहा है। यहां पर कार्य कर रहे मजदूर और जेसीबी मशीनें अचानक चट्टानें गिरने से बाल-बाल बचे हैं। इस कारण कुछ देर के लिए यहां पर मार्ग बहाली का कार्य रोक दिया है। वाहनों की आवाजाही धर्मपुर के लिए वाया सज्योपिपलू से हो रही है। इस मार्ग के तंग होने से वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही है।
धर्मपुर क्षेत्र में दो दर्जन संपर्क मार्ग अवरुद्ध
मूसलाधार बारिश से जिले के दर्जनों मार्ग बाधित हो गए हैं। भूस्खलन होने से धर्मपुर-संधोल वाया भरतपुर मार्ग बाधित है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता योगेश वर्मा ने कहा कि चार घंटे बाद यह मार्ग यातायात के लिए बहाल किया गया। सरकाघाट-टीहरा-संधोल, घरवासड़ा-भडू-चस्वाल, हयुण-नलयाणा, टीहरा-मन्योह-लाम्बरी, हुक्कल- छातर वाया ब्रांग, मंडप-मैगल, हयोलग-पैहड, रिशा-मंडप-बरोटी, बरोटी-रियूर वाया डिडणु, सरकाघाट-देवगलू ब्राड़ता, टीपीटीएस, कांढापतन-जोगीखाला, गयुण-द्रमुण संपर्क मार्ग भी बाधित हो गए हैं। लोनिवि विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता जयपाल नायक ने कहा कि बाधित मार्गों की बहाली का कार्य चल रहा है।