फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिप अध्यक्ष की कुर्सी की जंग हुई रोचक, 10 को मिलेगा नया चेहरा

जिप अध्यक्ष की कुर्सी की जंग हुई रोचक, 10 को मिलेगा नया चेहरा

Thu, 02 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष की कुर्सी की जंग हुई रोचक, 10 को मिलेगा नया चेहरा
..
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष पद की जंग हुई रोचक
चेहरा तय करने नहीं पहुंची भाजपा
हाउस में 36 में से 12 सदस्य ही हुए उपस्थित, तीन कामरेड सदस्यों को लेकर चंपा ठाकुर ने खेला मास्टर स्ट्रोक
अब दस अगस्त को मिल सकता है नया चेहरा

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में सूबे की दूसरी सबसे बड़ी जिला परिषद में अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी जंग रोचक हो गई है। पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी को कुर्सी से उतारने के बाद नए अध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़ में जुटे भाजपा समर्थित जिप सदस्य वीरवार को अध्यक्ष पद के निर्वाचन से नदारद रहे। वहीं, पूर्व अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने तीन कामरेड जिप सदस्यों को साथ लेकर मास्टर स्ट्रोक खेल दिया। इससे बहुमत और आंकड़ों के फेर में उलझी जिप की कुर्सी की जंग पर वीरवार को भाजपा बैकफुट पर नजर आई। हालांकि, कांग्रेस भी दो तिहाई बहुमत से बेहद दूर दिखी। कामरेडों का साथ मिलने से अभी कुछ हद तक कांग्रेस की लाज बची है। वहीं, भाजपा सदस्यों के बैठक न आने का कारण अध्यक्ष पद पर आम राय न बनना बताया जा रहा है। बहरहाल 36 सदस्यों वाली जिप मंडी में अभी तक दो तिहाई बहुमत का दोनों पार्टियों का दावा वीरवार को साबित नहीं हो पाया है। अब दस अगस्त को दोबारा हाउस बुलाया गया है।
..
खरीद फरोख्त पर उतरी भाजपा : चंपा
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से जिला परिषद के सदस्यों को डराया धमकाया और उन पर दबाव डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि कि भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए कहा जा रहा है। यहां तक कि भाजपा के आला नेता महज एक जिप की कुर्सी के लिए खरीद फरोख्त पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

..
बिना मंजूरी के हुई थी अविश्वास प्रस्ताव की बैठक : कामरेड
वामपंथी सदस्यों भूपेंद्र सिंह, श्याम सिंह चौहान और संत राम ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जो बैठक 21 सदस्यों ने की थी वह बिना मंजूरी के हुई है। विकास कार्य न होने का जो आरोप पूर्व अध्यक्ष पर लगाया गया, उसको लेकर गुमराह किया जा रहा है। जिप मंडी के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि 10 अगस्त को भाजपा बहुमत साबित करेगी। भाजपा के साथ 24 जिप सदस्य हैं, जबकि, कांग्रेस में यह संख्या आधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अब दस को होगा निर्वाचन : ऋगवेद ठाकुर
डीसी मंडी ऋगवेद ठाकुर ने कहा कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद हाल भ्यूली में आमंत्रित की गई बैठक में 36 में से मात्र 12 सदस्य ही उपस्थित हुए। जबकि 24 सदस्य गैर हाजिर रहे। इसके चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया, अब दस अगस्त को दोबारा हाउस बुलाया गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed