{"_id":"5a54b42a4f1c1bd2178b5d4e","slug":"31515500586-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सस्ते राशन के डिपुओं में चलेगा एटीएम, क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सस्ते राशन के डिपुओं में चलेगा एटीएम, क्रेडिट कार्ड
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आपका एटीएम या क्रेडिट कार्ड सरकारी डिपुओं में सस्ता राशन लेने के लिए इस्तेमाल हो सकेगा। जल्द ही यह सुविधा मंडी जिला के तमाम डिपुओं में शुरू होने जा रही है। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी ने जिले में अब तक राशनकार्ड डिजिटाइजेशन का 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। इसी के तहत यह सुविधा मिलेगी। जिले के 779 राशन डिपुओं में से करीब 700 डिपो डिजिटल हो गए हैं। जबकि, जिलेभर में करीब तीन लाख परिवारों के राशन कार्ड हैं। इसके चलते अब ग्राहकों को कई सुविधाएं मिल रही हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद अब ग्राहकों को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले राशन कार्ड से कई प्रकार की गड़बड़ियां होती रही हैं। अब हेराफेरी होने की गुुंजाइश नहीं रहेगी। डिजिटल राशन कार्ड में सभी सदस्यों के आधार नंबर पंजीकृत हो जाते हैं। इससे सदस्य की पूरी सूचना डिजिटल राशन से जुड़ जाएगी तथा उचित मूल्य की दुकान पर लगी पीओएस मशीन के माध्यम से आधार नंबर दर्ज हो जाएगा।
राशन कार्ड डिजिटाइजेशन के लिए अपने बैंक का नाम, खाता संख्या, कोड, बैंक ब्रांच का नाम, मोबाइल नंबर प्रत्येक सदस्यों सहित नजदीकी उचित मूल्य की दुकानों पर दर्ज करवाना जरूरी है। इसके अलावा उपभोक्ता स्वयं विभागीय वेबसाइट पर यह कार्य कर सकते हैं। सबसे पहले अपडेट राशनकार्ड डिटेल पर क्लिक करें। इसके बाद डिजिटल राशन कार्ड नंबर आने पर कार्ड नंबर दर्ज करें। आपकी पूरी डिटेल कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी। फिर प्रत्येक सदस्य के नाम के आगे एडिट ऑप्शन पर जाकर आधार संख्या, मोबाइल नंबर, बैक खाता संख्या और बैंक का आईएफएसई कोड, बैंक ब्रांच का नाम भरकर सेव करें।
शीघ्र होगा सौ फीसदी कार्य
जिला खाद्य नियंत्रक मिलाप चंद ने कहा कि जिले में राशन कार्ड डिजिटाइजेशन का 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही सौ फीसदी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अभी राशन कार्ड से आधार को लिंक करने का काम जारी है और त्रुटियों को संशोधित किया जा रहा है। इसके तहत अब एटीएम या क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट हो सकेगी।