फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चुनावी आकलन के बीच कौल सिंह ने मनाया 72 वां जन्मदिन

चुनावी आकलन के बीच कौल सिंह ने मनाया 72 वां जन्मदिन

Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
चुनावी आकलन के बीच कौल सिंह ने मनाया 72 वां जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री एवं द्रंग के विधायक कौल सिंह ठाकुर ने गृह पंचायत बिजणी में अपना जन्म दिन समर्थकों के बीच चुनावी परफोरमेंस का आकलन करते हुए मनाया। समीक्षा बैठक के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों के साथ केक कटा। वहीं, समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों में मिले मतों का इन चुनावों के हिसाब से मार्जन तय किया। बैठक में यह भी तर्क रखा कि पिछले चुनावों में स्वास्थ्य मंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली कुछ काली भेडे़ं सामने आई हैं। जिनका चुनावी गणना में कोई अधिक प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। समीक्षा बैठक में मौजूद विधानसभा क्षेत्र की 55 पंचायतों और 122 बूथों के पोलिंग एजेंट मौजूद रहे। सभी बूथों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर द्रंग कांग्रेस के प्रभारी इंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश किसान कांग्रेस सेल के अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिप सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, वामन देव ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, जोगिंदर गुलेरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह, गिरधारी लाल, जितेंद्र कमांडो, नरोत्तम राम, कुन्नू के प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू, बलदेव शास्त्री सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नौवीं बार जाऊंगा विधानसभा : कौल सिंह
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने वर्तमान सरकार के पांच साल के कार्यकाल में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के नाम पर जनता से समर्थन मांगा है, जिसपर मुहर लगाते हुए द्रंग की जनता ने अपने मत का प्रयोग किया है। दावा किया कि 18 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणामों में द्रंग में कांग्रेस की जीत होगी और वह नवीं बार विधानसभा जाकर द्रंग की जनता के हितों की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन


नौ के आंकड़े पर भी रही चर्चा
नौ के आंकड़े की चर्चा भी बैठक में खूब दिखी। हाल ही संपन्न विधानसभा चुनावों में नौ के आंकड़े को स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर से पूरी तरह मेल खाने का दावा किया गया। चर्चा हुई कि 9 नवंबर को हुए मतदान उपरांत कौल सिंह ठाकुर ने 23 नवंबर को अपना 72वां जन्मदिवस मनाया। जिसका जोड़ 9 अंक बन रहा है। गौर हो कि कौल सिंह ठाकुर अपना 9वां विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका नतीजा 18 दिसंबर को आने वाला है, जिसका जोड़ भी 9 अंक ही बनता है। कार्यकर्ताओं में समीक्षा बैठक के दौरान 9 अंक के गुणांक की दिनभर चरचा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed