{"_id":"633dc625343e1f0adf191aa9","slug":"310-hrtc-routes-remain-off-road-due-to-pm-modi-s-bilaspur-and-kullu-visit-mandi-news-sml4239439158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर घर लौटने के लिए नहीं मिलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर घर लौटने के लिए नहीं मिलीं बसें
विज्ञापन
हरदेव हरि
मंडी। बिलासपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते मंडी, जोगिंद्रनगर और सुंदरनगर में एचआरटीसी की बस सेवाएं दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। तीनों डिपुओं में 260 बसों में से 185 रैली में बुक होने से 310 लोकल रूट बाधित रहे।
दिन भर अधिकांश लोकल रूटों पर आवाजाही न के बराबर रही। बस स्टैंड में बसों के इंतजार में यात्रियों का दिन गुजरा। लोगों को दशहरा के दौरान निजी बसों या निजी वाहनों से गंतव्य तक जाना पड़ा।
लाइव : स्थान मंडी बस स्टैंड,। दिन-बुधवार, समय- 11:30 बजे। सदर क्षेत्र के घ्रांण निवासी तापे राम और सात मील के रणजीत बस के इंतजार में हैं। सुबह 9:00 बजे निजी बस से किसी रिश्तेदार को देखने मंडी अस्पताल गए थे लेकिन 10 बजे से बस अड्डे पर पंडोह के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। डेढ़ घंटे ये कोई भी सरकारी या निजी गाड़ी नहीं गई है।
विज्ञापन
समय-12:45 बजे। सदर क्षेत्र के मराथु निवासी कला देवी, चंपा देवी बस के इंतजार में खड़े हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दोहते का हाल जानने सुबह घर से नेरचौक पहुंचे और किसी के निजी वाहन से मंडी लौटे। अब घर जाने के लिए न तो सरकारी बस मिली और न ही निजी मिल रही है।
देवधार की पुष्पा ने बताया कि उन्हें आईजीएमसी शिमला जाना है लेकिन बस नहीं मिल रही है। कहा कि हर बार सीएम और पीएम की रैलियों के लिए सरकार परिवहन निगम की बसों को बुक कर लेती है। इससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
उधर, मंडी एचआरटीसी डिपो के यातायात प्रबंधक उमेश ठाकुर, सुंदरनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम चंद और जोगिंद्रनगर कुलदीप सिंह ने कहा कि बुुधवार को बसें बिलासपुर रैली में बुक रहीं। उन्होंने माना कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।