{"_id":"5fc64e658ebc3e679f0ba9cc","slug":"3-death-73-new-case-mandi-news-sml353123461","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक कोविड अस्पताल में कोरोना से तीन की मौत, 17 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक कोविड अस्पताल में कोरोना से तीन की मौत, 17 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/ सुंदरनगर। कोविड अस्पताल नेरचौक में कोरोना से तीन की मौत हो गई है। मृतक मंडी, बिलासपुर और कुल्लू जिला के निवासी थे। मंगलवार को जिले में भ्यूली थाना के तीन कर्मचारियों समेत 73 कोरोना के नए मामले आए हैं। कार्यकारी अधिकारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर परिषद कार्यालय सुंदरनगर चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद सुंदरनगर के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट लिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से नगर परिषद सुंदरनगर के कार्यालय को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर की झंडूता केमलाही गांव की 70 वर्षीय संक्रमित महिला ने सोमवार देर रात दम तोड़ा है। 27 नवंबर को उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। तीस नवंबर को देर रात तबीयत अधिक बिगड़ने पर महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, 73 वर्षीय कुल्लू के नग्गर निवासी की मंगलवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे कोरोना से मौत हुई है। उसे 25 नवंबर को कोविड पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। मंडी के संधोल के कचाली गांव के 86 वर्षीय वृद्ध की मंगलवार करीब सवा दस बजे मौत हुई है। उन्हें पॉजिटिव पाए जाने पर गंभीर हालत में सोमवार ही कोविड अस्पताल भर्ती किया गया था। तीन मौत की पुष्टि एमएस कोविड अस्पताल डॉ. जीवानंद चौहान ने की है। वहीं जिले में नए 17 मामले सुंदरनगर, मंडी सदर, नेरचौक, जोगिंद्रनगर और गोहर के हैं।
सुंदरनगर में बढ़ी परेशानी
सुंदरनगर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सुंदरनगर में डीएसपी, एसडीएम, एसएचओ के कोरोना संक्रमित आने के बाद अब एक और अधिकारी कोरोना संक्रमित आने के बाद चिंता बढ़ती जा रही है। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सुंदरनगर पॉजिटिव पाई गई हैं। नगर परिषद कार्यालय में दो कर्मचारी पहले भी कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। कार्यालय में रोजाना बाहर से दर्जनों लोगों के आने जाने से वहां पर और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।