{"_id":"66588988ab0f1a86de08c854","slug":"27-incidents-of-fire-in-the-forests-of-the-district-in-five-days-mandi-news-c-90-1-ssml1026-127563-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पांच दिन में जिले के जंगलों में आग की 27 घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पांच दिन में जिले के जंगलों में आग की 27 घटनाएं
विज्ञापन
अब तक कुल 130 घटनाओं में करीब 29 लाख रुपये की वन संपदा राख
596.1 हेक्टेयर जमीन पर उगाए प्राकृतिक पौधे और 277.54 हेक्टेयर में लगाए नए पौधे भी जले
विभागीय अधिकारी बोले, अभी स्थिति नियंत्रण में, विभाग कर रहा निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में फायर सीजन शुरू होने के बाद आग की घटनाओं में लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है। हाल ही के पांच दिनों में जिला मंडी के जंगलों में आग की 27 नई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें सबसे अधिक घटनाएं जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल की हैं। जिसमें लाखों रुपये की वन संपदा जली हैं। जिला में 1 अप्रैल से 29 मई तक आग की कुल 130 घटनाएं हुई। जिसमें वन विभाग को 2887014.9 रुपये का नुकसान हुआ है। इन घटनाओं में 1142.79 हेक्टेयर जमीन पर जंगल जले हैं। इसके अलावा जिला की 269.15 हेक्टेयर अन्य भूमि भी इस आग से प्रभावित हुई है। आग की इन घटनाओं में 596.1 हेक्टेयर जमीन पर लगे प्राकृतिक पौधे भी जलकर राख हो गए हैं वहीं, 277.54 हेक्टेयर में लगाए गए नए पौधे भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। उधर, वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी जिला में आग की घटनाओं में कुछ कमी आ रही है और स्थिति अभी तक नियंत्रण में हैं। मंडी के अरण्यपाल अजीत कुमार ने बताया कि जिला में आग की घटनाओं को नियंत्रण में किया जा रहा है। पहले की अपेक्षा घटनाओं में कमी आई है। इसके लिए वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी दिन रात आग पर पर नियंत्रण करने में जुटे हुए हैं।
बारिश नहीं हुई तो बढ़ सकती है आग की घटनाएं
पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने और भयंकर गर्मी के चलते वनों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि विभागीय अधिकारी नए घटनाओं को रोकने के लिए नजर बनाए हुए हैं मगर बारिश नहीं होने के चलते वनों में आग लगना स्वाभाविक है। ऐसे में आग को बुझाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।