{"_id":"62506b7bfadf3f08296325f6","slug":"27-gods-and-goddesses-will-attend-the-padhar-kisan-fair-mandi-news-sml405108575","type":"story","status":"publish","title_hn":"पधर किसान मेले में शिरकत करेंगे 27 देवी और देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर किसान मेले में शिरकत करेंगे 27 देवी और देवता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। सूत्रधारी ब्रह्मा सहित 27 देवी-देवता जिलास्तरीय किसान मेला पधर की शोभा बढ़ाएंगे। प्रशासन ने निमंत्रण दे दिया है। इस बार मेले के कार्यक्रम स्कूल मैदान में आयोजित नहीं किए जाएंगे। मेले की सांस्कृतिक संध्याएं सामुदायिक भवन के मैदान में होंगी।
यहीं तमाम विभागों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। बाजार में खाली जगह पर दुकानें सजेंगी। पंचायत घर के परिसर और निजी भूमि पर भी दुकानें लगाई जा सकेंगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन निजी अकादमी के मैदान में किया जाएगा।
सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर 12 अप्रैल को कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। मेले की सांस्कृतिक संध्या 16, 17 और 18 अप्रैल को होगी। 18 अप्रैल को मेगा स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर संजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोक कलाकारों के चयन 12 अप्रैल सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक सामुदायिक भवन पधर में होंगे।
विज्ञापन
12 अप्रैल को मेला पंडाल में सजने वाली दुकानों के लिए व्यापारियों को प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे। इसी दिन मेले में लगने वाले झूलों के लिए भूमि भी अलॉट कर दी जाएगी। डीएसपी कार्यालय पधर में तैनात शेषपाल को खेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेले में 18 अप्रैल को कुश्ती होगी। इसमें स्थानीय और बाहरी राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। छिंज मेला भी निजी अकादमी के मैदान में आयोजित होगा।
000