फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   किडनैपिक के बाद हुए दुराचार मामले में मुख्य भूमिका में आई सगी भाभी

किडनैपिक के बाद हुए दुराचार मामले में मुख्य भूमिका में आई सगी भाभी

Sun, 07 Apr 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिक के बाद हुए दुराचार मामले में मुख्य भूमिका में आई सगी भाभी
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र में अपहरण प्रकरण के बाद दुराचार मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें एक पीड़िता की सगी भाभी प्रमुख भूमिका में सामने आई है। पीड़िता की भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नाबालिगों ने मामले की छानबीन में पुलिस को बयान दिया है कि 30 मार्च को स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम सुनने के बाद दोनों की मुलाकात आनी के निवासी आरोपी भूपेंद्र से हुई जो कि भाभी का परिचित था। इनकी आपस में फोन पर भी बातचीत होती रहती थी। यहां पर तीन आरोपियों ने दोनों नाबालिगों को गाड़ी में धकेला और भुलाह के एक सुनसान मकान में ले जाकर ठहर गए। इस स्थान पर तीनों नाबालिगों के साथ दरिंदगी की। इसके बाद आरोपियों ने घटना के दूसरे दिन दोनों को गाड़ी में बैठाकर छतरी की तरफ ले गए। जब वे मगरूगला पहुंचे तो गाड़ी का तेल खत्म हो गया, जहां वे उन्हें और गाड़ी को वहीं छोड़ कर मौके से फरार हो गए। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed