{"_id":"5ca8d613bdec2213ec623103","slug":"21554568723-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासी इंदिरा मार्केट में जमा करवा सकते हैं गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासी इंदिरा मार्केट में जमा करवा सकते हैं गृहकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इंदिरा मार्केट में जमा करवा सकेेंगे गृहकर
नगर परिषद ने खोला काउंटर, लोगों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। अब गृहकर इंदिरा मार्केट में भी जमा हो सकेगा। नगर परिषद ने यहां अतिरिक्त काउंटर स्थापित कर दिया है। नगर परिषद मंडी की ओर से इन दिनों शहरवासियों को गृहकर के बिलों का वितरण किया जा रहा है। ऐसे मेें आम जनमानस को गृहकर बिलों की अदायगी करने में कोई भी कठिनाई न हो, इसके लिए नप ने इंदिरा मार्केट में स्थित अपने विस्तार पट्टल कार्यालय में भी एक काउंटर खोल दिया है। अब शहरवासी यहां पर अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इससे पहले लोगों को अपने बिल सिर्फ टाउन हाल में ही जमा करवाने पड़ते थे। अब लोग अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर टाउन हाल और इंदिरा मार्केट दोनों जगह बिल जमा करवा सकते हैं। उधर, नगर परिषद मंडी के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि जिन लोगों को इंदिरा मार्केट के कार्यालय में बिल जमा करने में आसानी होती है, ऐसे लोग वहां पर गृहकर बिलों की अदायगी कर सकते हैं। साथ ही नगर परिषद कार्यालय टाउन हाल में भी गृहकर बिल जमा होंगे।