फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मेहनत का इनाम पाकर खिले होनहारों के चेहरे

मेहनत का इनाम पाकर खिले होनहारों के चेहरे

Sat, 06 Apr 2019 10:26 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
मेहनत का इनाम पाकर खिले होनहारों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूूूूरो
विज्ञापन

पधर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सहगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम के साथ किया गया। समारोह में वर्ष भर में संचालित शैक्षणिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर कल्याण मंढोत्रा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की और मुख्यातिथि का स्वागत किया।

समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर रीतिका, अंजू देवी, सुनीता, संगीता देवी, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी, बबली, अनुपमा ठाकुर, हिमानी, कृतिका ठाकुर, सुमन देवी, विनय कुमार, नीलम कुमारी, तुलसी देवी, कनिका, अमन महंत, विजय लक्ष्मी, प्रवीण आदि को सम्मान मिला। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सीएससीए प्रधान संगीता, उप प्रधान विजय लक्ष्मी, सचिव प्रियंका, सह सचिव सोनिया ठाकुर, रेड-रिबन क्लब से बेस्ट वालंटियर कुमारी दिशा, एनएसएस से बेस्ट वालंटियर, अमन वर्मा, कुमारी अर्चना, रोवर एवं रेंजर इकाई से सुभाष चंद, दीक्षा कुमारी, ईको कलब से बेस्ट वालंटियर वंदना और अक्षय को सम्मानित किया गया। बेस्ट स्टूडेंट आफ दी ईयर का खिताब सुभाष चंद और विजय लक्ष्मी को मिला। कॉलेज के करीब डेढ़ सौ मेधावी समारोह में डॉक्टर अरविंद सहगल केे हाथों सम्मानित हुए। इस अवसर पर प्रो. भवन प्रकाश गौड़, प्रो. सीमा बाबा, डॉक्टर संजय सहगल, डॉक्टर संजय शर्मा, प्रो. शिखा कपूर सहित पीटीए कार्यकारिणी सदस्य और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed