{"_id":"5ca8d5e9bdec2214757c5c41","slug":"21554568681-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बसों को जीपीएस कैमरे से लैस करें प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बसों को जीपीएस कैमरे से लैस करें प्रबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। उपमंडल के सभी निजी स्कूलों की बैठक उपमंडलाधिकारी कार्यालय पधर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पधर डॉक्टर विशाल शर्मा ने की। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों को स्कूल सेफ्टी और बच्चों को सकुशल ढंग से बच्चों को परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के बारे में जानकारी दी। स्कूल बसों पर फोकस करते हुए एसडीएम पधर ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे लगाएं। कैमरे जीपीएस होने चाहिए। ड्राइवर और कंडक्टर वर्दी में होने चाहिए। उन्होंने आदेश दिए कि चालक-परिचालक की वर्दी में नेम प्लेट होनी चाहिए। स्कूल बसों में फायर उपकरण लगा होना चाहिए। बसों में इस प्रकार की सुविधा मई की प्रथम तारीख तक होनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि प्रथम मई के बाद सभी स्कूल बस वाहनों की पासिंग होगी। सभी स्कूल प्रबंधकों ने एसडीएम पधर को आश्वासन दिया कि उनके आदेशों की समय पर पालना की जाएगी। बैठक में भारतीय मॉडल पब्लिक स्कूल, असेंट स्कूल, हिम रश्मि पधर, पधर पब्लिक स्कूल, जालपा सीसे स्कूल साहल, श्री साईं राम माडल पब्लिक स्कूल कुन्नू, दूंधा वैली स्कूल पदवाहण, देव पब्लिक स्कूल उरला, एक्सीलेंसी स्कूल कुफरी, पब्लिक स्कूल पशाकोट बरोट, सिखंड स्कूल, गुरुकुल कोठी, न्यू मॉर्डन पब्लिक स्कूल बरोट के स्कूल प्रबंधक उपस्थित रहे।