फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एक वोट से कांग्रेस ने जीती पंचायत समिति करसोग के उपाध्यक्ष की सीट

एक वोट से कांग्रेस ने जीती पंचायत समिति करसोग के उपाध्यक्ष की सीट

Tue, 29 Jan 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
एक वोट से कांग्रेस ने जीती पंचायत समिति करसोग के उपाध्यक्ष की सीट
करसोग (मंडी)। पंचायत समिति करसोग में कांग्रेस फिर पूर्ण रूप से काबिज हो गई है। मंगलवार को पंचायत समिति के उपाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस के कमलनयन ने भाजपा के खेमराज को महज एक वोट से शिकस्त दी है। वहीं करसोग पंचायत समिति के अध्यक्ष पर पहले ही कांग्रेस समर्थित चमेलू देवी कश्यप काबिज हैं। ऐसे में कड़े मुकाबले में कांग्रेस को करसोग पंचायत समिति में जीत का सेहरा बंधा है। बीडीसी उपाध्यक्ष के उपचुनावों में भाजपा के हाथ एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। इन चुनावों से जहां भाजपा को करारा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यह चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम अपूर्व देवगन की अगुवाई में मंगलवार को ब्लाक समिति के सभागार में संपन्न हुई। इस उप चुनावों में बीडीसी के 22 सदस्यों ने अपनी हाजिरी भरी, जबकि एक बीडीसी सदस्य ने चुनावी प्रक्रिया में भाग ही नहीं लिया। बता दें कि करसोग में बीडीसी सदस्यों की कुल संख्या 24 है।
विज्ञापन

इससे पहले भी भाजपा उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी है। लेकिन कामयाब नहीं हो सकी है।
विजेता को मिले 11 वोट
कांग्रेस समर्थित कमल नयन को 11 वोट प्राप्त हुए और भाजपा समर्थित खेमराज को 10 मत ही मिले हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी इस जीत को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए एक बड़ी जीत बताया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनसा राम, कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, रूप ठाकुर, जगत राम जगत, भोलादत्त सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed