फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बागाचनोगी में नौ कमरों का तीन मंजिला भवन जलकर राख

बागाचनोगी में नौ कमरों का तीन मंजिला भवन जलकर राख

Wed, 16 Jan 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
बागाचनोगी में नौ कमरों का तीन मंजिला भवन जलकर राख
बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागाचनोगी के गांव छोयाधार में बुधवार शाम करीब छह बजे आग लगने से नौ कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस भवन का प्रयोग गोशाला के रूप में किया जा रहा था। इस भवन में तीन भाइयों की संयुक्त गोशाला थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अचानक आग भड़की और चंद लम्हों में लकड़ी से बना पूरा भवन जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें तीनों परिवारों के आधा दर्जन से अधिक मवेशी बंधे हुए थे। आग लगने के बाद ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बचा लिया गया है। उधर प्रधान ने अग्निकांड की सूचना प्रशासन को दे दी है और प्रभावितों को उचित मुआवजे की मांग उठाई है। बागाचनोगी पंचायत के प्रधान परमदेव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीन भाइयों मंगल सिंह, दिले राम और ताराचंद की संयुक्त गोशाला थी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग लगने से आसपास के भवनों को भी खतरा हो गया था लेकिन ग्रामीणों की मदद से आग को फैलने से रोक गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed