फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बालीचौकी में बीडीओ कार्यालय शुरू, खुलेगा तहसील कल्याण कार्यालय

बालीचौकी में बीडीओ कार्यालय शुरू, खुलेगा तहसील कल्याण कार्यालय

Mon, 07 Jan 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
बालीचौकी में बीडीओ कार्यालय शुरू, खुलेगा तहसील कल्याण कार्यालय
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र के बालीचौकी के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बालीचौकी में तहसील कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की, ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह घोषणा सराज विकास खंड में ब्रिक्स के तहत 41.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बालीचौकी और बहु ग्राम समूह जलापूर्ति योजना के शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए की। सीएम ने खंड विकास अधिकारी बालीचौकी कार्यालय को औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बालीचौकी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के खोलने से इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चल आ रही मांग पूरी होगी तथा इससे क्षेत्र की 35 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से पहले लोगों को अपने विभिन्न कामों के लिए जंजैहली तक का सफर करना पड़ता था। इस मौके पर उन्होंने बालीचौकी में हेलीपैड का निर्माण करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर जमीन उपलब्ध होगी तो यहां पर हेलीपैड का भी निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्य की भी आधारशिला रखी। इस अवसर पर बालीचौकी विकास खंड की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं शक्ति केंद्र के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed