{"_id":"5c323166bdec22571073609e","slug":"21546793318-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईगलू में जनमंच, 77 शिकायतों में से अधिकतर का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईगलू में जनमंच, 77 शिकायतों में से अधिकतर का किया निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सदर क्षेत्र के कोटली के साईगलू में रविवार को जनमंच का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने की। जनमंच में 77 शिकायतें और 225 मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा होने से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कुमारी प्रियांशी, अनायरा, काव्या, सारिका और लक्ष्मी के अभिभावकों को बधाई कार्ड, उपहार और एक-एक पौधा प्रदान किया। बेटी है अनमोल योजना के तहत कुमारी पल्लवी, समायरा, सृष्टि, प्रेरणा और गार्गी को क्रमश: 10 और 12 हजार रुपये की सावधि जमा राशि के ड्राफ्ट दिए गए। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत शीला देवी, चिंता देवी, जयवंती, गीता देवी तथा सरस्वती देवी को नि:शुल्क गैस कनेक्शन के दस्तावेज प्रदान किए। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जनमंच तथा पूर्व जनमंच चरण की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जनमंच के दौरान 90 आधार कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन के छह, रोजगार पहचान पत्र सात, गृहिणी सुविधा योजना के 16, राशन कार्ड 34, सात प्रशिक्षु वाहन लाइसेंस तथा पांच दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच चरण में सहभागी विभागों ने 15 जागरूकता शिविर तथा 58 स्वच्छता अभियान चलाए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक कन्हैया लाल, सदर मंडल के अध्यक्ष मनीष कपूर, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा सदर के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर एवं महामंत्री योगेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अरुण एवं शिवराम, अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी और अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
0000
विज्ञापन
0000