{"_id":"5b6f17a44f1c1bf6258b45e0","slug":"21534007204-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से फटा सिलिंडर बाल-बाल बचा एक परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से फटा सिलिंडर बाल-बाल बचा एक परिवार
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
gas cylinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। ग्राम पंचायत औट के सतलागी में घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद आग लग गई। आग लगते ही सिलिंडर फट गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बचा है। सिलिंडर के फटते ही घर में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद परिवार सहमा हुआ है। घटना शनिवार सुबह पेश आई। किशन चंद पुत्र केशव राम निवासी सतलागी के घर में सुबह अचानक घरेलू गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। लपटें उठने लगीं तो परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए। इसी दौरान एक बड़ा धमाका हुआ जिसके बाद आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। धमाके से परिवार सहम गया और घर में भी दरारें आ गई हैं। आग लगने से घर के दो कमरे, नकदी और सामान जल गया है। तहसीलदार औट रमेश राणा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित को 5000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। कानूनगो औट दीनानाथ अपनी टीम के साथ मौके पर गए तथा आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है तथा मकान में भी दरारें आ गई हैं।