{"_id":"5b6889994f1c1b0c718b825f","slug":"21533577625-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनमघोह स्कूल की सुरक्षा दीवार ढही, भवन को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनमघोह स्कूल की सुरक्षा दीवार ढही, भवन को खतरा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला वनमघोह की सुरक्षा दीवार गिरने से स्कूल भवन के ढहने का खतरा पैदा हो गया है। यहां पर जान जोखिम में डालकर इस स्कूल में दो दर्जन बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल परिसर धंस जाने से रास्ता भी बाधित हो गया है। मजबूरी में शिक्षकों को स्कूल चलाना पड़ रहा है। एसएमसी प्रधान सीता देवी ने कहा कि जब तक स्कूल में डंगा नहीं लगाया जाता है, तब तक कक्षाएं किसी दूसरे भवन में लगाई जाएं, ताकि नौनिहाल सुरक्षित माहौल में पढ़ सकें। अभिभावकों अमना देवी, सपना देवी, सपना देवी, नीलमा देवी, कांता देवी, कमलेश कुमार, देवी राम, जगदीश चंद, वीना देवी, वार्ड मेंबर वीना देवी, ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ की प्रधान रिंकू चंदेल ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जब तक स्कूल का डंगा और सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं होता है तब तक इस स्कूल में कक्षाएं न लगाई जाएं। उधर, गोपालपुर खंड-2 के प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि जल्द ही यहां पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।
...
धर्मपुर में मकान और गोशालाएं ढहीं
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में गत दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते सोमवार को तबाही का सिलसिला जारी है। सोमवार को क्षेत्र में कई गोशालाएं और मकान ढह गए हैं। इसके अलावा कई मकानों के ढहने का खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बारिश के कारण ल्हासे गिरने से कई घरों और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। कश्मीर सिंह निवासी हुक्कल का स्लेटपोश मकान, रतो देवी निवासी रांगड़ के मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मेजर सिंह निवासी कुन और धनदेव निवासी फिहड़ के मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं। टीहरा के दलेर सिंह और मेहर सिंह, प्रेम सिंह निवासी पेहड़ और सुंकु राम बनेहरदी, रूप लाल गधोल, धनदेव व विपन कुमार फिहड़, नेक राम बल्ह धलारा व सोहन सिंह जरेड़ की गोशालाएं पूरी तरह से ढह गई हैं। उधर, एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने बताया कहा कि नुकसान की रिपोर्ट ली जा रही है। सभी हल्का पटवारियों को नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।