{"_id":"5b4b7c2c4f1c1b48748b4e70","slug":"21531673644-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग देखता रहा, पार्षद-ग्रामीणों ने सड़क की कर दी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग देखता रहा, पार्षद-ग्रामीणों ने सड़क की कर दी मरम्मत
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)।
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन जमसाई सड़क की विभाग तीन साल से मरम्मत नहीं कर पाया तो पार्षद-ग्रामीणों ने हाथ में बेलचा, गेंती उठाकर खुद ही मार्ग की मरम्मत कर दी। विभाग इतने सालों से सड़क मरम्मत के लिए टालमटोल करता रहा। इससे खिन्न होकर पार्षद और ग्रामीणों ने श्रमदान कर मार्ग को खुद ही दुरुस्त किया। मार्ग की हालत बेहद खराब थी, यहां तक कि चलना भी दूभर हो रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष और करीब 40 लोगों ने श्रमदान कर करीब आधा किलोमीटर सड़क की रिपेयरिंग की। लोगों ने सड़क की बंद पड़ी नालियां भी खोल दीं। अब ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है कि विभाग की तरफ नहीं देखेंगे। सड़क पर तारकोल की जगह अपने पैसों से वह कंक्रीट बिछाएंगे।
नगर पंचायत के तहत जालंधर-मनाली नेशनल हाइवे से करीब 500 मीटर बनाई गई लिंक सड़क जमसाई वार्ड के अलावा पपलोग क्षेत्र को भी जोड़ती है। इस सड़क से रोजाना करीब हजारों निवासियों का आना-जाना होता है। सड़क की इस हालत को देखकर नगर पंचायत ने विभाग को कई बार पत्र लिखे गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
...
220 मीटर सड़क की कर दी मरम्मत
रविवार को वार्ड में नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ एवं वार्ड पार्षद बृजलाल की ओर से आम सभा बुलाई गई थी। इसमें लोगों ने तमाम कार्यों को छोड़कर मात्र 250 मीटर सड़क की दशा सुधारने की मांग रखी। इस पर सभी लोगों ने मिलकर रविवार शाम तक 220 मीटर सड़क की सुधार कर एक मिसाल भी पेश की। इस मौके पर जगदीश चंद राणा, रमेश चंद, श्यामलाल, हेमराज, सुनील कुमार, लक्ष्मण सिंह, रुद्र सिंह, गिरधारी लाल, आशी, अर्जुन, राजेंद्र , रंजीत सिंह, कुलदीप कुमार, लेखराज, मिल्की राम, पंकज व संजय राणा सहित तीन दर्जन अन्य लोगों ने सड़क की दशा सुधारने में श्रमदान किया।
विज्ञापन
000