फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध किए दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध किए दर्शक

Fri, 02 Feb 2018 07:40 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध किए दर्शक
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध किए दर्शक
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर रखोटा ने मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)।
सरस्वती विद्या मंदिर रखोटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को मनाया गया। इस समारोह मेें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ सरस्वती बंदना से किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रंपा चौहान ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत करवाया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों और लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रखोटा पंचायत के प्रधान पृथ्वी राम चौहान ने इस दौरान स्कूल भवन के लिए एक बीघा भूमि देने की घोषणा कर दी, जिसका सभी ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों से प्रतिस्पर्धा के इस युग में हर गतिविधि में भाग लेने का आग्रह किया। बाद में उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार नकद दिए। अंत में उन्होंने मेधावियों पलक शर्मा, पल्लवी, अरुण, चारू, निशांत, शुजल, अभिलेख आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर रखोटा पंचायत की पूर्व प्रधान संतोषी देवी, पूर्व प्रधान पवन कुमार, मीना देवी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed