{"_id":"5a16cdd94f1c1bca678bd344","slug":"21511443929-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतली फाल्ड मंडप योजना ठप, किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतली फाल्ड मंडप योजना ठप, किसान बेहाल
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। पुतली-फाल्ड-मंडप सिंचाई योजना सैकड़ों किसानों के किसी काम नहीं आ रही है। 2012 में इस योजना का शुभारंभ हुआ था लेकिन, पांच सालों में यह योजना किसानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी है। आलम यह है कि किसानों की खेत सींचने वाली यह योजना बेकार साबित हो रही है। किसानों ने इस योजना को सही ढंग से सुचारु करने की मांग आईपीएच विभाग से की है। इनका कहना है कि उद्घाटन के बाद यह स्कीम लगातार चलती रही। लेकिन, वर्ष 2016 से यह स्कीम खड़ी है और किसानों के खेत बिना पानी के सूखे हैं। किसानों को इससे बिजाई करने में भी मुश्किल पेश आ रही है। प्रभावितों ने इस संदर्भ में कई बार शिकायतें की, लेकिन सिंचाई योजना सुचारु नहीं हो सकी है।
किसान बोले खेती बारिश पर निर्भर
प्रभावितों में बीआर बल्याणी, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, मोहन सिंह, वीरी सिंह, भूरी सिंह, जमना देवी, चमन लाल, भाग सिंह, ज्ञानचंद, ब्रह्मदेव, रामलाल, कश्मीर सिंह, अमृत लाल ने कहा कि सिंचाई स्कीम के बंद होने से किसानों का बिजाई का कार्य रुक गया है। धर्मपुर विस क्षेत्र में 95 प्रतिशत खेती वर्षा पर निर्भर होती है लेकिन, यहां सिंचाई योजना बनने के बाद भी नहीं चलाई जा रही है। जिसकी वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
तो उतरेंगे सड़कों पर
किसानों का कहना है कि अगर विभाग इस स्कीम को जल्द शुरू नहीं करेगा तो गांववासी विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेवारी विभाग की होगी। एक तो बारिश नहीं हो रही है, दूसरा विभाग भी इस स्कीम को नहीं चला रहा है। जिसकी वजह से किसानों की बिजाई का कार्य पूरी तरह से रुक गया है।
विज्ञापन
विवाद के चलते बंद की स्कीम : विभाग
सहायक अभियंता आईपीएच यशपाल शर्मा ने कहा कि यह योजना विभाग के कारण नहीं रुकी है। कुछ विवाद के चलते इसे बंद किया गया है। विवाद सुलझाने में विभाग प्रयत्नशील है। अगर विवाद सुलझता है तो तुरंत स्कीम को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है और दोनों पक्ष राजी हो जाते हैं तो इस स्कीम को शुरू कर दिया जाएगा।