{"_id":"5c40ba43bdec227367365c19","slug":"201547745859-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग के थनाली में मकान में लगी आग, दो कमरे राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग के थनाली में मकान में लगी आग, दो कमरे राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। क्षेत्र के थनाली गांव में एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इससे ग्राउंड फ्लोर के दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। इन कमरों में रखा सारा सामान भी जल गया है। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया अन्यथा पूरा मकान जल सकता था। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रभावित पूर्ण चंद निवासी थनाली ने बताया कि आग की घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब घर वाले रसोई में बैठे थे। उन्होंने धुआं देखा तो वे बाहर की ओर भागे। वे तुरंत नीचे पहुंचे, जहां सबसे निचली मंजिल के दो कमरों में आग लगी हुई थी। इस आग से इन कमरों में रखी लकड़ी सहित अन्य कीमती सामान जल गया। इसके कारण परिवार को करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार संजीत शर्मा ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। उधर, पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर बताया कि आग शॉर्ट शर्किट के चलते लगी है। प्रशासन ने परिवार को फौरी राहत के रूप में दस हजार की राशि प्रदान की है। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने घटना की पुष्टि की है।
000