{"_id":"5b68899c4f1c1ba43e8b58d3","slug":"201533577628-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से 17 घंटे बंद रही नाचन में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से 17 घंटे बंद रही नाचन में बिजली
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक (मंडी)। क्षेत्र में रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाचन क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के कारण विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बेहाल हो गए हैं। रविवार रात को करीब 8 बजे बिजली की लाइन में आई खराबी के बाद सोमवार दोपहर बाद दो बजे विद्युत सुविधा बहाल हो पाई।
पिछले दिनों बारिश के कारण 22 केवी एचटी लाइन पर गिरे 2 चीड़ के पेड़ों से लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीड़ के बड़े पेड़ गिरने से लाइन बहाल करने में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। करीब एक दर्जन पंचायतों में 17 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार रात से नाचन और सिराज क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़कों पर ल्हासे गिरे और यातायात भी प्रभावित हुआ। विद्युत बोर्ड के सुंदरनगर स्थित अधिशासी अभियंता विकाश शर्मा ने बिजली बंद रहने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जैदेवी से लेकर सुक्कीबाई तक एचटी लाइन में खराबी आ रही है। कहा कि निरंतर बारिश जंगल के रास्तों से गुजरने वाली लाइन पर भारी पड़ रही है।
...
यहां हालत बेहाल
जैदेवी, छम्यार, किलिंग और शिल्हणु पंचायतों में पिछले एक सप्ताह से बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। शिल्हणु पंचायत के उपप्रधान भीम सिंह ठाकुर, किलिंग पंचायत के पूर्व प्रधान टेक सिंह ठाकुर, छम्यार पंचायत प्रधान रेलू राम ने सरकार और बोर्ड से मांग की कि जैदेवी से लेकर सरोआ तक एचटी लाइन की ठीक से मरम्मत की जाए।