फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम मकान का ख्वाब पूरा करने पहुंची गोहर

बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम मकान का ख्वाब पूरा करने पहुंची गोहर

Tue, 09 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम मकान का ख्वाब पूरा करने पहुंची गोहर
- फोटो : अमर उजाला
गोहर (मंडी)। विक्की डोनर, बदलापुर और काबिल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रसना गर्ल यामी गौतम अचानक गोहर के न्योरी गांव पहुंच गईं। इस अभिनेत्री ने गांव में खरीदी जमीन का जायजा लिया और वहां अपने सपनों के महल के लिए कारीगरों को दिशा निर्देश दिए। काष्ठकुणी शैली में इस घर का निर्माण किया जाएगा। अपने शार्ट विजिट के दौरान माता महिसासुर मर्दिनी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया। पिछले वर्ष यामी गौतम ने प्रकृति की गोद में बसे गोहर के न्योरी गांव में फार्म हाउस के लिए जगह ली थी। वहीं वह अपना सपनों का महल भी बना रही है। यामी का जन्म बिलासपुर में हुआ है। जबकि वह चंडीगढ़ में पलीं। उनके पिता पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर हैं। वह अपनी मां के साथ आई थीं। यामी के गोहर पहुंचने की जानकारी किसी को नहीं थी। जमीन देने वाले मालिक किशोरी लाल गुप्ता ने कहा कि यामी सोमवार को अचानक न्योरी पहुंच गईं। फार्म हाउस के ली जमीन देखने के बाद अपने नए मकान के बारे में कारीगरों से जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। हिमाचल की शांत वादियां बॉलीवुड को रास आ रही हैं। कंगना भी मनाली में अपने सपनों के घर को देखकर लौट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed