{"_id":"599876844f1c1b76678b4757","slug":"201503164036-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पर जमा पानी के कारण सिरे नहीं चढ़ रहे एनएच बहाली के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पर जमा पानी के कारण सिरे नहीं चढ़ रहे एनएच बहाली के प्रयास
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। उपमंडल की कोटरोपी त्रासदी के सातवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। हालांकि, शनिवार कोई भी शव बरामद नहीं हुआ। प्रशासन यहां पर मलबे से जमा हुए पानी की निकासी के प्रयासों में जुटा है। लेकिन, पहाड़ी के ऊपर बनी झीलों से पानी की निकासी के प्रयासों के चलते एनएच बहाली के प्रयास सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं। पानी की निकासी के चलते एनएच को बहाल करने में प्रशासन को अधिक समय लग रहा है। जबकि, भडवाहण गांव के सटी पहाड़ी पर गिरी चट्टानों को हटाने का प्रयास भी जारी है। कोटरोपी में हिमाचल प्रदेश पुलिस थर्ड बटालियन पंडोह के 30 जवान स्पॉट पर तैनात हैं, जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान अपना रेस्क्यू अभियान पूरा कर शनिवार को लौट गए। शनिवार को 4 पोकलेन, 3 बुलडोजर और एक जेसीबी प्रशासन ने तैनात रखी। उधर, पधर वाया डायनापार्क झटिंगरी मार्ग में रविवार रात को सीमेंट से लदा ट्रक फंसने से यातायात लगभग पांच घंटे बद रहा। मार्ग को सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पधर ज्ञान चंद ठाकुर, पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी पधर प्रीतम सिंह जरियाल और एनएच अथारिटी की ओर से सहायक अभियंता गुम्मा सुमन सूद अपनी टीम के साथ डटे रहे। अध्यापक प्रेम सिंह के शव को ढूंढने के लिए शनिवार को भी दो मशीनें मनाली कटड़ा बस के मलबे के समीप पूरा दिन भर लगी रहीं।
शनिवार को नेशनल अॅथारिटी की एनएच को वैकल्पिक तौर पर बहाल करने की योजना थी, मगर खराब मौसम और पहाड़ी के नीचे रुके पानी की निकासी के चलते प्रयास सिरे नहीं चढ़ सके। अब हाईवे के रविवार तक खुलने के आसार हैं। पानी की निकासी से पहले नीचे पंदलाही और सास्ति गांव में हाई अलर्ट कर दिया था। पुलिस के जवानों ने खुद गांव में उतर कर सुरक्षा का मोरचा संभाला। पुलिस की ओर से 30 जवान मौके पर डटे हैं। प्रशासन ने एनएच के ऊपर दरक चुकी पहाड़ी के नीचे पानी की बनी दो झीलों की निकासी के पुख्ता प्रबंध करते हुए शनिवार को झील के पानी को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता अर्जित की। इसके लिए पिछले दो दिनों से यहां काम युद्ध स्तर पर चला हुआ था।
भडवाहन से सटी पहाड़ी पर गिरी चट्टानें तोड़ी
भडवाहन गांव के ऊपर खतरा बनी विशाल चट्टान को हटाने का मोर्चा अधिशाषी अभियंता लोनिवि मंडी प्रदीप ठाकुर स्वयं संभाले हुए हैं। मुख्य सचिव वीसी फारका ने भी गांव का दौरा कर इस स्थान से चट्टान को सुरक्षित हटाने के निर्देश विभाग को दिए हैं। आबादी वाले गांव में ब्लास्टिंग करके चट्टान को तोड़ना संभव नहीं। ऐसे में विभाग कंप्रेशर से होल करके केमिकल द्वारा चट्टान को तोड़ने में लगा है। आधी चट्टान को सुरक्षित तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
महिला मंडलों ने रेस्क्यू टीम को मुहैया करवाई खाद्य सामग्री
पधर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे पुलिस कर्मचारियों के लिए महिला मंडलों द्वारा खानपान की व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया किया गया। महिला मंडल कुन्नू भटेहड़ की सदस्य घर से खाना पकाकर लगभग 10 किलो मीटर दूर से रेस्क्यू में जुटे कर्मियों को खाना परोसने कोटरोपी पहुंची। महिला मंडल बाड़ी पधर की सदस्यों ने प्रशासन के रेस्क्यू में शनिवार को ब्रेक फास्ट और चायपान की व्यवस्था की, जबकि महिला मंडल गवाली ने सभी के लिए लंच की व्यवस्था की।