फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ठेके के विरोध में कटेरु में महिलाओं ने किया चक्का जाम

ठेके के विरोध में कटेरु में महिलाओं ने किया चक्का जाम

Fri, 30 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ठेके के विरोध में कटेरु में महिलाओं ने किया चक्का जाम
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कटेरू में शराब का ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने कटेरू में चक्का जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चक्का जाम होने से सुंदरनगर से करसोग और करसोग से सुंदरनगर की ओर आने वाले सैकड़ों वाहन एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने महिलाओं को समझा कर जाम बहाल करवाया। महिलाओं ने बताया कि वह करीब दो माह से यहां पर ठेके का विरोध कर रही हैं। उन्होंने एसडीएम व उपायुक्त मंडी दोनों को ज्ञापन भी सौंपे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिस कारण यहां के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जहां पर ठेका खोला गया है, वहां से मंदिर व स्कूल बेहद निकट है। जिसके कारण महिलाओं को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना था कि आबकारी महकमे ने जो यहां पर ठेका खोलने के लिए मंजूरी दी है, उसे तुरंत निरस्त किया जाए। यहां पर शराब का ठेका खुलने से माहौल बिगड़ रहा है। अगर उनकी मांग पर जल्द ही कार्रवाई अमल में न लाई गई तो वह आने वाले दिनों में अपना आंदोलन और तेज कर देंगी। इस मौके पर स्वाती, पुष्पा देवी, प्रेमलता, हिमा देवी, हि मती देवी, शुकरी देवी, विमला, पूजा, दया देवी, मानी देवी, रूमती देवी व शांता देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed