फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सेरली बताही में एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार

सेरली बताही में एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार

Fri, 05 Apr 2019 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
सेरली बताही में एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार
सेरली बताही में सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार
विज्ञापन

टैंक से व्यर्थ बह रहा पानी, ग्रामीणों के नल सूखे
समस्या की अनदेखी पर करेंगे चुनाव का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के सेरली बताही में पानी के लिए एक हफ्ते से हाहाकार मचा हुआ है। इसका कारण जाजर गांव में टैंक से व्यर्थ वह रहा पानी है। ग्रामीणों ने बताया पिछले एक सप्ताह से नलों से पानी टपकना पूरी तरह बंद हो गया है। इससे हमारे गांव में लगे नल मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि साथ लगते पानी के टैंक से पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि लोगों के नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों को जहां एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है, वहीं निजी गाड़ियों को किराया देकर दूरदूराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। पूरा दिन पानी के ही इंतजाम में बीत रहा है। लोगों का कहना है कि हर गर्मी के मौसम में हमारे गांव में पानी की समस्या इस प्रकार बनी रहती है, जबकि विभाग को कई बार पानी की समस्या के बारे में बताने के बावजूद आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उपप्रधान रवि चंद, छवि राम, बद्री प्रशाद, कांता देवी, छवि राम, मित्र देव, संजय कुमार, हुकमी देवी, रोशन लाल, खेम चंद, राजेश आजाद, शिव राम, गोकल राम, हिमांची देवी, चिंती देवी, लज्या देवी, ललिता देवी, रीना देवी आदि ने विभाग को शीघ्र समस्या का हल करने की चेतावनी दी है। वहीं, ग्रामीणों ने सरकार को भी चेताया है कि अगर हमारी पानी की समस्या का स्थायी हल नहीं किया गया तो हम लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
सहायक अभियंता सरकाघाट देशराज धीमान ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द सेरली बताही के लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed