{"_id":"5ca39ddabdec2209dc70d584","slug":"191554226650-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी कूद में बड़वाहन महिला मंडल की सरोज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी कूद में बड़वाहन महिला मंडल की सरोज ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले में मंगलवार को रस्सी कूद, म्यूजिकल चेयर और मटका दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में महिला मंडलों की सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें बड़वाहण महिला मंडल की सरोज ने पहला स्थान हासिल किया। दीप ज्योति नेर ने दूसरा और आस्था महिला मंडल की चंचला तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में भी 28 महिला मंडलों ने भाग लिया, इसमें समखेतर महिला मंडल प्रथम, बडवाहण महिला मंडल द्वितीय और हार मझवाड़ महिला मंडल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, मटका दौड़ प्रतियोगिता में आस्था महिला मंडल की चंचला देवी प्रथम, डिबणु महिला मंडल की ममता द्वितीय और शिवा जिमजिमा महिला मंडल की निशा तृतीय स्थान पर रही। दूसरे दिन मेला मैदान में विभिन्न महिला मंडलों ने एकल गान की प्रस्तुति दी। एकल गान में महिला मंडल बनाई की इंद्रा देवी ने नशा मत कर दे ओ लोको नशा होंदा बुरा... पर शानदार प्रस्तुति दी।
...
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं :
मेले के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न महिला मंडलों की पहाड़ी नाटियां, मटका फोड़ और मुख्य आकर्षण रस्साकशी होगी। नए मेला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता भी शुरू होगी। इसमें विजेता को गुर्ज और उचित इनामी राशि दी जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार लडभड़ोल मीना ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोच रीता ठाकुर, पार्षद ममता कपूर और निर्मला, प्रियंका शर्मा, इंदु राणा भी उपस्थित रहीं।
000