{"_id":"5c9e4e67bdec2213ec62288f","slug":"191553878631-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अप्रैल को सभी स्कूल करवाएं मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अप्रैल को सभी स्कूल करवाएं मॉकड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रदेश और जिला में अब तक हुई प्राकृतिक आपदाओं को देखतेे हुए जिला प्रशासन की ओर से ऐसी आपदाओं से बचने के लिए समय समय पर मॉकड्रिल का आयोजन करवाया जाता है।
उपायुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 4 अप्रैल को हर हाल में मॉकड्रिल करवाने के सख्त निर्देश जारी हैं। विभाग ने अपने निर्देशों में स्कूल प्रबंधनों को सख्त लहजे में कहा कि आदेशों का उल्लंघन होने पर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को मॉकड्रिल से संबंधित फोटो और रिपोर्ट जिला उपायुक्त कार्यालय को प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग की मेल आईडी और उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न व्हाट्सएप नंबर भी स्कूलों को दिए हैं। शिक्षा विभाग ने कहा कि जो भी स्कूल इस मॉकड्रिल को नहीं करवाएगा, उन स्कूलों की रिपोर्ट विभाग की ओर से उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाएगी। इसलिए मॉकड्रिल के तुरंत बाद सभी स्कूल वांछित रिपोर्ट भेजने में देरी न करें।
उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल चार अप्रैल को मॉकड्रिल करवाएं और इसकी फोटो और विभाग को भेजें।
विज्ञापन
000