फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शिमला, कश्मीर को पछाड़ मंडी के सेब ने दी दिल्ली में दस्तक

शिमला, कश्मीर को पछाड़ मंडी के सेब ने दी दिल्ली में दस्तक

Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
शिमला, कश्मीर को पछाड़ मंडी के सेब ने दी दिल्ली में दस्तक
गोहर(मंडी)। मंडी जिला के सेब ने राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में दस्तक दे दी है। जिला के सेब ने एक बार फिर देश की राजधानी की अंतरराष्ट्रीय फल मंडी आजादपुर में सबसे पहले दस्तक देने का रिकॉर्ड कायम रखा है। रॉयल, रेडचीफ, रेड गोल्ड, कालीदेवी, टाइडमैन और समर क्वीन ने दिल्ली में धूम मचा दी है। मंडी जिला का सेब प्रति पेटी 20 किलो 1100 रुपये और प्रति डिब्बा 10 किलो 700-800 रुपये बोली पर बिका है। जिला के बागवानों के लिए सेब के उम्दा दाम मिलने से बागवान गदगद है। क्षेत्र के सेब उत्पादित क्षेत्रों एप्पल वैली जंजैहली, बगस्याड़, थुनाग, जहल, धंग्यारा, कांढा, सरोआ, फंगनयार, बाढू, घीड़ी, शकोहर, कमांद चरखडी, पांगणा, चुराग, करसोग और आसपास के इलाकों में सेब पककर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन ने पांच रुपये बढ़ाया डिब्बे का रेट
चैलचौक ट्रक यूनियन ने इस बार तेल के दामों में बढ़ोतरी होने के एकाएक बाद गत वर्ष की अपेक्षा इस बार प्रति डिब्बा 5 रुपये दाम बढ़ा दिए हैं। जिससे बागवानों में निराशा है। लोअर बेल्ट से सेब दिल्ली मंडी में पहुंच गया है। मंडी जिला से रोजाना सेब की गाड़ियां दिल्ली जाना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


ओलावृष्टि के बावजूद सेब के उम्दा दाम
क्षेत्र के बागवानों चंद्रमणि ठाकुर, दीवान चंद, लेखराज, इंद्र ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, मनोज कुमार, लाभ सिंह, ढमेश्वर दत, भोला राम और राम लाल ठाकुर ने बताया कि बागवानों को ओलावृष्टि के बावजूद सेब के उम्दा दाम मिले हैं। दिल्ली स्थित आढ़ति नरेश ढल्ल ने बताया कि इस बार सेब की मार्केट अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि बागवान सेब को पूरा रंग आने के बाद ही तुड़ान करके निर्यात करें। जिससे सेब के और अच्छे दाम मिलेंगे। उद्यान विकास अधिकारी गोहर चिंतराम ठाकुर ने क्षेत्र से सेब का निर्यात होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed