फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रिवालसर में सड़क खोदने पर विवाद

रिवालसर में सड़क खोदने पर विवाद

Sat, 14 Jul 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
रिवालसर में सड़क खोदने पर विवाद
amarujala - फोटो : amarujala
रिवालसर (मंडी)। जेसीबी से सड़क खोदने को लेकर राधा स्वामी सत्संग कमेटी के अनुयायियों और गुदाहन गांव के लोगों के बीच शुक्रवार रात खूब बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशासन को आधी रात को मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस की मशक्कत के बाद जेसीबी को हटाया गया और मामले को शांत किया गया। अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस हालात पर नजर रखे हुए हैं। इस दौरान रिवालसर-गुदाहन मार्ग भी बंद रहा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9 बजे रिवालसर से करीब एक किलामीटर दूरी पर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास कमेटी के सदस्यों ने साथ लगती सड़क पर पानी की निकासी के लिए जेसीबी से सड़क पर खाई खोद दी गई। इसका पूरा मलबा सड़क पर गिर गया। इससे रिवालसर- गुदाहन मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसकी भनक लगते ही गुदाहन गांव के लोग भड़क उठे तथा लोगों ने रात 10 बजे मौके पर आकर सड़क की खोदाई कर रहे सत्संग व्यास के लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों गुटों में विवाद बढ़ गया। सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली। पुलिस ने कर्मचारियों की तैनाती कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को करवाया समझौता
थाना प्रभारी बल्ह राजेश कुमार ने बताया कि सड़क विवाद रात को हुआ था। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। शनिवार को दोनों गुटों में समझौता करवाया गया और मामला अब सुलझ गया है। सड़क की पूर्व स्थिति को बहाल करवा दिया गया है। हालात पर पुलिस नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के लिए विभाग जिम्मेदार : वालिया
रिवालसर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के अनुयायियों व कमेटी के जिला सचिव राम पाल वालिया का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने सत्संग व्यास की जमीन पर जबरन कब्जा कर सड़क बना डाली है। विभाग ने व्यास भवन के आंगन में लगे डंगे के नीचे पानी की निकासी के लिए मशीन से खुदाई की हुई थी, जिसके कारण व्यास भवन का डंगा जमीदोंज हो गया, जिसकी सूचना कमेटी ने लिखित में विभाग को दे दी थी। वहीं विभागीय अधिकारियों ने किसी प्रकार की टिप्पणी से इंकार कर दिया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed