फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अपने गृहक्षेत्र की समस्या निपटाने खुद आएं सीएम,आक्रोश में जनता

अपने गृहक्षेत्र की समस्या निपटाने खुद आएं सीएम,आक्रोश में जनता

Mon, 12 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अपने गृहक्षेत्र की समस्या निपटाने खुद आएं सीएम,आक्रोश में जनता
मंडी/जंजैहली। वैकल्पिक दिनों में जंजैहली और बालीचौकी में एसडीएम बैठाने की अधिसूचना जारी होने के बाद सिराज तीन हिस्सों में बंट गया है। जंजैहली के लोगों में कार्यालय शिफ्ट होने से आक्रोश है। तो बालीचौकी में एसडीएम कार्यालय की मांग भी अधूरी रह गई है। दूसरी तरफ थुनाग वासी अपने घर में एसडीएम कार्यालय को लेकर खुश हैं। लेकिन इन सब के बीच सिराज क्षेत्र तीन भागों में बंटता हुआ दिख रहा है। हालांकि जयराम सरकार ने डैमेज कंट्रोल करते हुए यह दाव खेला है। लेकिन जंजैहली की जनता आक्रोश में है। अपने गृहक्षेत्र की समस्या निपटाने के लिए सीएम की मौजूदगी की मांग हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भड़की हिंसा से फिर भाजपा के डैमेेज कंट्रोल की कवायद की किरकिरी हुई है। थुनाग में जंजैहली एसडीएम कार्यालय के शिफ्ट होने की सूचना जारी होते ही बवाल मच गया। भीड़ को रोकने के लिए भारी सशस्त्र पुलिस दल ने मोरचा संभाल लिया। गुस्साई भीड़ ने उपमंडलाधिकारी कार्यलय की तरफ जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस प्रदर्शन करने वालों तक न पहुंच सके, इसके लिए, पेड़ काटकर सड़कों पर डाल दिए गए। जंजैहली मार्ग बंद कर दिया गया। इससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन


जंजैहली में ही रहे एसडीएम कार्यालय
सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेडी ने कहा कि जंजैहली में ही उपमंडल कार्यालय रहना चाहिए। कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक जंजैहली को एसडीएम कार्यालय नहीं मिल जाता। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शन को शांतिपूर्वक अंजाम दें। कोई भी तोड़फोड़ या पब्लिक प्रापर्टी को नुकसान न पहुंचाएं। कहा कि दुख है कि इतने समय उपमंडलाधिकारी कार्यालय जंजैहली में चलते रहने के बाद अब इसे शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण, अतिरिक्त पुलिस बन तैनात : एसडीएम
एसडीएम जंजैहली सुरेंद्र मोहन ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए जंजैहली में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं शाम को अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed