फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सम्मान पाकर चहके महावीर स्कूल के होनहार

सम्मान पाकर चहके महावीर स्कूल के होनहार

Mon, 28 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर चहके महावीर स्कूल के होनहार
सुंदरनगर (मंडी)। महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में सोमवार को दसवीं कक्षा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें एमएलएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन जंवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने मां शारदा की स्तुति के साथ समारोह का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने मुख्यातिथि को टोपी, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. पवन जंवाल ने कहा कि महावीर पब्लिक स्कूल ने सुंदरनगर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। हर साल स्कूल के बच्चे बोर्ड की मेरिट में स्थान पाने में सफल होते है। इस मौके पर दसवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति के गीतों को सभी ने खूब सराहा। लघु नाटिका के माध्यम से उन्होंने बाल श्रम और बाल अपहरण की समस्या पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने दसवीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में साक्षी बोध, शिवानी वर्मा, विष्णु कौंडल, शिखर शर्मा, आदित्य कपूर, रिषव, आदित्य परमार, अकांक्षा उपाध्याय, निधि शर्मा, जतिन शर्मा, प्रांजल शर्मा, संकल्प गुप्ता, विलक्षण चंदेल, चंचल, अमिषा, राहुल ठाकुर, अभिषेक, दीपाली, कविता, मुस्कान चंदेल, देवांगिनी, शिवानी पराशर, विवेक, अन्न्या, स्नेहा गुलेरिया, दिव्यांशी राघवा, प्रियंका, रितिका चौहान, राधिका, अन्नया कुमारी, अनामिका, अरुण, अभिषेक और अनुपमा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed