फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1833 candidates gave NEET exam in Mandi district

Mandi News: मंडी जिले में 1833 अभ्यर्थियों ने भारी उत्साह के साथ दी नीट की परीक्षा, 96 फीसदी उपस्थिति

Sun, 07 May 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 07 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
1833 candidates gave NEET exam in Mandi district
मंडी। जिला में के सभी परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ने भारी उत्साह दिखाया। इस दौरान जिला में 1,833 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सातों परीक्षा केंद्रों में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1872 थी, जिसमें मात्र 39 अभ्यर्थी ही परीक्षा से गैर-हाजिर रहे। ऐसे में जिला में 96 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिला में सात केंद्रों में दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः20 बजे तक परीक्षा हुई। पारदर्शिता के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही जैमर लगाए गए थे। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक अभ्यर्थियों की एंट्री हुई। इस समय तक सभी परीक्षार्थी पहुंच चुके थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यार्थियों की तलाशी ली गई। कोई भी सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया।
विज्ञापन

ठीक दो बजे परीक्षा शुरू हुई जो पांच बजे तक समाप्त हुई। जिला के सात केंद्रों में आयोजित इस परीक्षा में डीएवी स्कूल खलियार में कुल 576 में से 567 ने परीक्षा दी। दूसरा केंद्र बाल स्कूल मंडी में था जहां 144 में से 142 ने परीक्षा दी। तीसरे केंद्र डीएवी नेरचौक में 48 में से 46 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इंडस ग्लोबल स्कूल मंडी में कुल 168 में से 163 ने परीक्षा दी। डीएवी सुंदरनगर में 232 में से 224 उपस्थित रहे। इसी तरह फिनिक्स स्कूल में 288 में से 282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एंजेल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में 216 में से 209 ने परीक्षा दी। उधर, जिला के परीक्षा समन्वयक कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि जिला में नीट की परीक्षा पूरी तरह से सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed