फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरतो स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा

बरतो स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा

Mon, 21 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बरतो स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरतो में विधायक राकेश जंवाल ने लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के सालाना समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों को और कड़ी मेहनत कर अगले वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र कटोच ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। विधायक से सम्मान पाने वालों में मनीषा कुमारी, मीनाक्षी, कविता, अनामिका, संजना, शिवान, रिषभ, मनीष, अभिषेक ठाकुर, विशाल ठाकुर, मधु, रोहित वर्मा, विनय, सविता, गौरव वर्मा, तन्वी, कर्ण, सुषमा, मीनाक्षी कुमारी, शिल्पा, जमना, ज्योति, हुकम, रचना, मंजू, पूनम, सुमन, आशा, सतीश, अनमोल, सुषमा, शिल्पा, सतीश, रचना, हिना, अभिषेक, अजय, गौरव वर्मा, अभिषेक वर्मा, मंजू देवी, रोहित वर्मा, आदर्श, अनुराग, विनय, राम प्रकाश, वरुण, युवराज, अजय कुमार, रितेश ठाकुर, रिषभ, मनीष, गौरव और विशाल शामिल थे। समारोह में पंचायत समिति चेयरमैन सोहन लाल, बीडीओ मोहन शर्मा, भाजयुमो महामंत्री घनश्याम वर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर व ग्राम केंद्र अध्यक्ष हेम राज सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विधायक ने थल्ला से नलोटहार के लिए 50 हजार रुपये, द्रहल, नाल, अपर थल्ला संपर्क मार्गों के लिए 50-50 हजार रुपये, ज्वाला नाल से कांगरू सड़क के लिए एक लाख रुपये, सामुदायिक भवन बाबा मंदिर चलाऊणी के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed