फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   निजी मालवाहक गाड़ियों में चालक बेखौफ ढो रहे सवारियां

निजी मालवाहक गाड़ियों में चालक बेखौफ ढो रहे सवारियां

Tue, 26 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
निजी मालवाहक गाड़ियों में चालक बेखौफ ढो रहे सवारियां
पधर (मंडी)। आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद पुलिस और प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। आलम यह है कि मालवाहक वाहनों पर सवारियां लादी जा रही हैं। जिससे पंजीकृत टैक्सी यूनियन के चालकों का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं हादसों को न्योता भी दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की ऐसे चालकों पर नकेल न कसने के चलते अब टैक्सी यूनियनें ऐसे वाहनों को पकड़कर कानूनी पाठ पढ़ाने में जुट गई है। वहीं प्रशासन की तरफ से कार्रवाई न होता देख जल्द चाबियां एसडीएम पधर को सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मां हिमरी गंगा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पधर के प्रधान विकास कटोच और सचिव महेंद्र सिंह ने टैक्सी आपरेटरों के साथ सुबह कुन्नू चौक के पास ऐसी ही सवारियां ढो रही प्राइवेट गाड़ियों को पकड़ा और सवारियों को प्राइवेट गाड़ियों से नीचे उतारा। उन्होंने प्राइवेट गाड़ियों और फोर व्हीलर के चालकों को समझाया कि कानूनी तौर पर उनकी गाड़ियां सवारियां ढोने के लिए बाध्य नहीं है। यूनियन ने आरोप लगाया कि निजी और मालवाहक वाहनों के चालकों को अवगत करवाने के बाबजूद ये बेखौफ अपने निजी वाहनों और मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं। यूनियन के सचिव ने बताया कि टैक्सी चालक सरकार को हर साल लाखों का पैसेंजर टैक्स अदा कर रहे हैं और बैंकों से कर्ज लेकर बेरोजगार टैक्सी चलाने का धंधा अपनाए हुए हैं। एक ओर प्राइवेट गाड़ियों के चालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं जिस कारण टैक्सी चालकों को बैंक का कर्ज चुकाने में मुश्किल हो रही है। लेकिन, सरकार और प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इन प्राइवेट गाड़ियों की शिकायत प्रशासन से कर चुके हैं। टैक्सी यूनियन के आपरेटर जल्द ही अपनी गाड़ियों की चाबियां एसडीएम पधर को सौंपेंगे। इस मौके पर चालक बबलू, छोटू राम, नितेश मौजूद रहे। उधर, एसडीएम आशीष शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से वाहनों में सवारियां उठाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed