फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम के लिए आफत बना जंजैहली एसडीएम कार्यालय

सीएम के लिए आफत बना जंजैहली एसडीएम कार्यालय

Sat, 03 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सीएम के लिए आफत बना जंजैहली एसडीएम कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
मंडी/गोहर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए गृहक्षेत्र जंजैहली में कांग्रेस समय में खोला गया एसडीएम कार्यालय और छतरी उपतहसील की अधिसूचना आफत बन गई है। सरकार के कोर्ट में पक्ष न रखने पर दोनों अधिसूचनाएं रद्द होने का मामला काफी तूल पकड़ गया है। शनिवार को दूसरे दिन भी गुस्साए ग्रामीणों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने रोष स्वरूप जंजैहली बाजार बंद रखा। नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन को लोगों के तेवर देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा और मौके पर डीएसपी स्तर का अधिकारी तैनात कर दिया गया। प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और सरकार को सोमवार तक एसडीएम कार्यालय जंजैहली और छतरी उपहसील की अधिसूचना यथावत रखने पर कोई अहम निर्णय लेने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन और मंगलवार को चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जंजैहली बाजार में 11 बजे निकली रैली
शनिवार सुबह 11 बजे जंजैहली बाजार में व्यापार मंडल जंजैहली, सिराज कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य लोग एकत्र हुए। जिसके बाद बाजार में एक रोष रैली निकाल लोगों ने विरोधस्वरूप नारेबाजी की। जंजैहली को प्रशासन ने पुलिस छावनी में तबदील किया हुआ था। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में उग्र आंदोलन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के प्रबंध चाक चौबंद किए हुए थे।
विज्ञापन


किसने क्या कहा
व्यापार मंडल के प्रधान धनीराम ने कहा कि सरकार इस फैसले को लेकर गंभीरता से विचार करे। अन्यथा व्यापार मंडल का विरोध निरंतर जारी रहेगा। सिराज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने कहा कि भाजपा सरकार की यह सोची समझी चाल है और सिराज को क्षेत्रवाद में बांटा जा रहा है। जिसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम तक प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया। बताया कि सोमवार शाम तक सरकार अगर एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उप तहसील छतरी की अधिसूचनाओं को यथावत नहीं रखती है तो मंगलवार से चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंजैहली में आंदोलन कमेटी का गठन
जंजैहली एसडीएम कार्यालय और उप तहसील बालीचौकी की अधिसूचना रद्द होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को जंजैहली बाजार में रोष रैली निकालने के बाद आंदोलन कमेटी का गठन किया। जिसका अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी को बनाया गया। बताया कि कमेटी में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, आसपास की पंचायतों के जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों को लिया गया है। जो आगामी मंगलवार से उग्र आंदोलन में भाग लेकर जंजैहली और छतरी के लोगों को न्याय दिलाएंगे।

अधिसूचना रद्द होने का मुझे भी अफसोस: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जहां भी सरकारी संस्थान खोले गए हैं उन्हें वहीं यथावत रखा जाएगा। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय और छतरी में उप तहसील की अधिसूचना रद्द होने का मुझे भी अफसोस है। हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। कानूनी पहलू होने के कारण कानूनी सलाह लेने के बाद एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उप तहसील छतरी के बारे में सरकार निर्णय लेगी। जनता की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा।


जनता में आक्रोश, कांग्रेस मुद्दा भुनाने की तैयारी में
एसडीएम कार्यालय जंजैहली, छतरी उपतहसील के मुद्दे पर सीएम को लपेटने की कांग्रेस ने की तैयारी थुनाग पंचायत की जनहित याचिका से सिराज भाजपा संकट में
बिंदर ठाकुर
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में रद्द की गई एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उप तहसील छतरी की अधिसूचना को लेकर लोगों में आक्रोश है तो विधानसभा चुनावों में चारों खाने चित्त हुई कांग्रेस को मुद्दा मिल गया है। सिराज कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घेरने की रणनीति तैयार कर दी है। दो दिन से जंजैहली बाजार में हो रहे प्रदर्शन का सूत्रधार भी सिराज कांग्रेस को बताया जा रहा है। ऐसे में सिराज के थुनाग और जंजैहली के लोग ही आमने-सामने हो गए हैं। वहीं, जंजैहली और छतरी के लोग परेशानी में हैं। मगर हाईकोर्ट के फैसले में ऐसे कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं जिसमें एसडीएम कार्यालय जंजैहली को थुनाग तबदील करने के कोई आदेश दिए गए हों। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है, बावजूद इसके सिराज कांग्रेस मुद्दे को भुनाने में कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस ने जंजैहली व्यापार मंडल को भी लपेटे में ले लिया है और आंदोलन का रुख तेज करने के एक्शन मोड में आ गई है।

थुनाग ने साधी चुप्पी, जंजैहली आक्रामक
थुनाग क्षेत्र की जनता इस बारे में चुप्पी साधे हुए है। थुनाग तहसील के अंतर्गत 14 पटवार सर्कलों की करीब 30 हजार की आबादी आती है। जिनका केंद्र थुनाग पड़ता है। इन लोगों का तर्क है कि अगर थुनाग एसडीएम कार्यालय और तहसील खुल जाती है तो 14 किलोमीटर जंजैहली और थुनाग का चक्कर काटना लोगों को नहीं पड़ेगा। जंजैहली के लोग अपने घर से एसडीएम कार्यालय छोड़ना नहीं चाहते हैं। वह आक्रामक हो गए हैं। इस मुद्दे को भुनाने का सिराज कांग्रेस को एक अच्छा मौका मिल गया है। जिसको लेकर यह जंग छिड़ी हुई है।

थुनाग पंचायत की जनहित याचिका की नहीं थी मुख्यमंत्री को जानकारी
सिराज भाजपा के मंडल महामंत्री भीष्म ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उपतहसील छतरी को लेकर जो फैसला आया है, उसके बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि थुनाग पंचायत ने कब यह जनहित याचिका दायर की सिराज भाजपा और मुख्यमंत्री को इस बारे में फैसला आने के बाद ही पता चला।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लेंगे आगामी निर्णय
सिराज भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री हाईकोर्ट के फैसले की प्रति पढ़ने के बाद जंजैहली एसडीएम कार्यालय और उपतहसील छतरी के बारे में निर्णय करेंगे।


सिराज भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री जयराम से
जंजैहली में भड़के आक्रोश को देखते हुए सिराज भाजपा का 45 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को धर्मशाला स्थित तपोवन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। सीएम ने सिराज से आए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि सरकार ने जहां भी संस्थान खोले हैं, उन्हें वहीं यथावत रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed