{"_id":"5a2582ef4f1c1b74698bfd04","slug":"181512407791-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों को तीन माह से नहीं मिली मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों को तीन माह से नहीं मिली मजदूरी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की टिहरा उपतहसील के तहत सैकड़ों मनरेगा मजदूरों को पिछले तीन माह से मजदूरी नहीं मिली है। इसके चलते मजदूरों को गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही उन्हें मजदूरी नहीं मिली तो वह आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। गौर हो कि ग्रयोह, कोट, तनिहार, गदीधार पंचायतों के सैकड़ों मनरेगा मजदूर पिछले तीन माह से मजदूरी को तरस रहे हैं। बिना पगार के ही यह मजदूर कार्य कर रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि मजदूरी की अदायगी ऑनलाइन बैंकों के माध्यम से होती है। इसके लिए ग्राम रोजगार सेवक मजदूरों की लिस्ट बीडीओ कार्यालय में भेज देते हैं। मजदूरों में मंजू देवी, रमना देवी, रीना कुमारी, पूजा देवी, दुर्गा दास, कृष्णा देवी, सरला देवी, मिल्खीराम, रेखा देवी, सत्या देवी, शीतला देवी, शांति देवी, मस्त राम, ज्ञान चंद, रोशन लाल, प्रवीण कुमार, मनसा देवी, बसंती देवी, सत्या देवी, रीना कुमारी, सरला देवी, जानकी देवी, रमेश कुमार आदि ने बताया कि मजदूरी न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। घर के राशन, बिजली बिलों और अन्य सभी प्रकार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। सभी मजदूरों ने जिला प्रशासन से जल्द ही मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। मजदूरों ने कहा कि अगर शीघ्र ही उन्हें मजदूरी नहीं मिली तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। विकास खंड अधिकारी धर्मपुर गुनजीत चीमा ने बताया कि हो सकता है कि फंड के चलते यह समस्या आ रही हो। जिला प्रशासन को सूचित कर जल्द ही मजदूरों की मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन