{"_id":"5a1974944f1c1ba7678bdb7b","slug":"181511617684-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य और नाटक मंचन से समारोह में बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य और नाटक मंचन से समारोह में बांधा समां
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। महावीर पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें एसडीएम देवश्वेता बानिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रिंसिपल अनुराधा जैन ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
समारोह के दौरान योग, भाषण तथा सांस्कृतिक नृत्य सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने वर्तमान समय के अभिभावकों से उन्हें समय देने की मांग उठाई। एसडीएम देवश्वेता बानिक ने बच्चों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया ताकि वे निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकें। उन्होंने स्कूल के होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया। शैक्षणिक क्षेत्र में पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों में संस्कृति, विक्रांत, कर्मन्य, तेजस्वी, पल्लवी, विहान, साक्षी तथा हिमाक्षी शामिल रहे। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में सेजल, विक्रांत, निधि, संस्कृति, कर्मन्य, सात्विक, अकुल, ध्रुव, नीलाक्षी, पल्लवी तथा निवेदिता शामिल रही। सुलेख रचना प्रतियोगिता के लिए विक्रांत, साइना, साक्षी, संस्कृति, हिमाक्षी, अकुल, विहान, कृतिका, वंशिका तथा शिवांश नायक को पुरस्कृत किया गया।