{"_id":"5a18141b4f1c1b86698bd932","slug":"181511527451-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 नौनिहालों में एनीमिया और दांत की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 नौनिहालों में एनीमिया और दांत की बीमारी
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के दूरदराज गांव कुठेहड़ा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ा में प्रधानाचार्य गोपाल चंद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी, प्राथमिक पाठशाला और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लगभग 120 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शिविर में लडभड़ोल स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विरेंद्र ठाकुर, डॉ. प्रतिमा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अंजू, रुचिका, नागेश, रीता ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। प्रधानाचार्य गोपाल चंद ने कहा कि इस शिविर में नौनिहालों सहित बड़े बच्चों की जांच की गई। शिविर में आए चिकित्सकों ने सभी बच्चों की जांच की। जिनमें से लगभग 15 बच्चों को हल्की बीमारी के चलते स्वास्थ्य केंद्र या फिर उपमंडल अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य उपचार करवाने का परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश बच्चों को अनीमिया और कुछ बच्चों को दांत संबंधित शिकायत पाई गई है। जिसके चलते उन्हें उपमंडल स्तरीय अस्पताल में दिखाने का चिकित्सकों ने परामर्श दिया है। इसके अलावा अन्य सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए।
स्वयंसेवकों को दी यातायात नियमों की जानकारी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान शुक्रवार को पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने बल्ह पंचायत के बाबा कुटिया परिसर की साफ-सफाई की। इस मौके पर महात्मा सदानंद गिरी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। जबकि बौद्धिक रूप से थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संजीव कुमार ने बच्चों को कानूनी व्यवस्था और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार और आरती ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।