{"_id":"5955271e4f1c1b2a328b461c","slug":"181498752798-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसस्टैंड में छात्र दलों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसस्टैंड में छात्र दलों के दो गुटों में मारपीट
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। बसस्टैंड मंडी में छात्र संगठनों के दो गुटों में वीरवार को किसी बात को लेकर खूब लात, मुक्के चले। मामले में एक छात्र की शिकायत पर पुलिस ने एक छात्र संगठन के पदाधिकारियों समेत पांच युवकों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मारपीट में घायल युवक का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने मारपीट में डंडों का भी इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, पुलिस महज हाथापाई की ही पुष्टि कर रही है। हमले में युवक को हल्की चोटें लगी हैं।
मारपीट की घटना के वक्त पुलिस के जवान वल्लभ कॉलेज के कैंपस में ही मौजूद थे। घटना का पता चलते ही जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हैप्पी ठाकुर पुत्र पूर्णिया ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ 12 बजे के करीब कॉलेज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक छात्र दल के नेता वहां पर पहुंच गए और मारपीट की।
सदर थाना में तैनात मुख्य आरक्षी विशाल कंवर मामले की जांच कर रहे हैं। सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन में जुटी है। आरोपी छात्रों से थाने में लाकर पूछताछ की गई है।